मकान बनाने के लिए पैसे चाहिए लोन कैसे मिलेगा? ये बैंक देंगे

मकान बनाने के लिए लोन चाहिए

5/5 - (1 vote)

Last Updated on 4 July 2024 by Abhishek Gupta

मकान बनाने के लिए पैसे चाहिए लोन कैसे मिलेगा, अगर आप पता करना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर आप है। आज आपको Makan Banane Ke Liye Paise Chahiye Loan Kaise Milega के बारे में जानकारी दी जाएगी।

जब कभी-कभी किसी को घर बनाने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसे में जब उनके पास पर्याप्त पैसे घर बनाने के लिए नहीं होते हैं, तो वह बहुत परेशान रहते हैं। 

लेकिन अब आपको यह परेशानी ज्यादा दिनों तक नहीं होगी। ऐसा इसीलिए क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि, किस प्रकार से अगर आप अपने लिए मकान बनाना चाहते हैं, तो लोन ले सकते हैं। इसके लिए आर्टिकल को आपको लास्ट तक पढ़ना होगा। 

 ये पढ़ें –

> फ्लिपकार्ट पर किस्तों पर मोबाइल कैसे ले

> किस्तों पर मोबाइल लेना है

Page Contents show

मकान बनवाने के लिए होम लोन कैसे मिलता है?

मकान बनाने के लिए पैसे चाहिए लोन कैसे मिलेगा

यहां पर हम मकान के लिए लोन क्या होता है, इसके लिए क्या एलिजिबिलिटी और कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए होते हैं, के अलावा क्या-क्या चीज आपको ध्यान रखनी चाहिए, बताएंगे। चलिए अब शुरू करते हैं।

मकान के लिए लोन किसे कहा जाता है?

अगर किसी व्यक्ति को मकान बनाना है और उसे पैसे चाहिए, तो इसी प्रकार के लोन को मकान के लिए लोन कहा जाता है। यह लोन अलग-अलग बैंक वित्तीय स्थान इत्यादि से ले पाते हैं। 

इसे होम कंस्ट्रक्शन लोन भी कहा जाता है। इसमें अमाउंट की बात करें, तो यह आपकी प्रोफाइल पर डिपेंड करता है। इस प्रकार के लोन को लेकर आप चाहे शहर में चाहे गांव में है, आप अपना मकान बना सकते हैं।

घर बनाने के लिए लोन से क्या-क्या जा सकता है? 

जब आप मकान बनवाने के लिए लोन लेते हैं। ऐसे में आप मकान बना सकते हैं। मकान को आप renovate कर सकते हैं, या नया फ्लैट इत्यादि आप खरीद सकते हैं।

मकान के लिए लोन के लिए क्या एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है? 

आप मकान के लिए लोन लेंगे ऐसे में आपको एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को फुलफिल करना होगा। इसके लिए नीचे लिस्ट दी गई है। 

  • आवेदक की उम्र 18 साल से 65 के बीच हो। 
  • आवेदक भारतीय नागरिक हो या NRI हो। 
  • आवेदक का सिबिल स्कोर 750 से ज्यादा हो। 
  • आवेदक सैलरीड व्यक्ति हो या फिर self-employed हो। 
  • आवेदक की मिनिमम सैलरी ₹25000 प्रति महीना हो।

किन डॉक्यूमेंट के साथ मकान बनाने के लिए लोन मिलता है?

चलिए अब जानते हैं कि, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट आपको चाहिए, जब आप लोन लेने जाएंगे। 

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बैंक स्टेटमेंट 
  • सैलरी स्लिप 
  • प्रॉपर्टी से जुड़े डॉक्यूमेंट

ये भी पढ़ें –

> बिना सैलरी के ₹500 का लोन चाहिए 

> पुरानी गाड़ी पर कितना लोन मिल सकता है

होम लोन लेने से पहले किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए? 

अगर आप मकान बनवाने के लिए लोन लेना चाह रहे हैं। इसमें आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा। इसके बारे में नीचे बताया गया है।

1. अलग-अलग प्रकार के होम लोन के बारे में जानें 

जब आप बात आती है होम लोन की, तो अलग-अलग प्रकार के होम लोन होते हैं। इसमें कांबिनेशन लोन, फिक्स रेट लोन, फ्लोटिंग रेट लोन आदि शामिल हैं। ऐसे में आप वहां पर ब्याज दर भी देख सकते हैं।

2. लोन लेने की एलिजिबिलिटी क्या है  

जब आप अलग-अलग प्रकार के लोन के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। ऐसे में फिर उस लोन को लेने के लिए क्या आप योग्य है या नहीं, यह आपको चेक करना होगा।

3. लोन का अमाउंट कितना है 

यह भी बहुत जरूरी रहने वाला है कि, जब आप लोन लेते हैं, तो आपको वहां पर कितना amount मिल रहा है, क्या वह अमाउंट मकान construct के लिए पर्याप्त है की नही आदि। ऐसे में अपनी जरूरत के हिसाब से ही आप लोन अमाउंट का चुनाव करें।

4. लोन की ईएमआई कितनी है 

आपको यह भी चेक करना है कि, लोन की ईएमआई यानी Equated Monthly Installment कितना है। इसमें आपको मासिक किस्त हर महीने लेंडर को देनी होती है, तो इसमें आपको कितना राशि देना है, यह भी यहां पर चेक कर ले।

5. डॉक्यूमेंट कौन से चाहिए 

ऊपर हमने आपको अगर मकान के लिए लोन चाहिए, तब कौन से डॉक्यूमेंट की रिक्वायरमेंट होगी के बारे में जानकारी दी। ऐसे में आपको मुख्य डॉक्यूमेंट अपने पास रखने है। 

इसमें केवाईसी से संबंधित डॉक्यूमेंट, इनकम डॉक्यूमेंट और प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट आपको संभाल कर रखने होंगे।।

6. लोन की अवधि क्या है

आपको यह भी चेक करना है कि, जो आप लोन ले रहे हैं, उस लोन की अवधि क्या है। क्या उस दिए गए अवधि में आप लोग चुका पाएंगे या नहीं आदि।

किस प्रकार की सावधानियां मकान के लिए लोन लेने से पहले रखनी चाहिए?

अब हम जानते हैं कि, ऐसी कौन-कौन सी सावधानी है, जिन सावधानियां को आपको बरतना चाहिए, जब आप मकान के लिए लोन लेंगे।

1. भरोसमंद संस्थान से लें लोन 

यह सबसे अधिक सावधानी आपको बरतनी है। आपको ऐसे संस्थान से लोन लेने हैं, जहां से अनेकों लोग लोन ले चुके हो और जहां पर जल्दी ही लोन अप्रूव हो जाता है। 

2. इंटरेस्ट रेट करें कंपेयर 

आपको सबसे पहले यह ध्यान रखना है कि, अलग-अलग बैंक कितने इंटरेस्ट रेट के साथ आपको लोन दे रहे हैं। 

ऐसे में आपको इंटरेस्ट रेट कंपेयर करने को मिल जाएगा और बेस्ट इंटरेस्ट रेट में आप लोन ले पाएंगे।

3. आपकी इनकम कितनी है 

यह भी आपको सावधानी रखनी है कि, आपकी इनकम कितनी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनकम के अनुसार ही आपको बैंक लोन देता है। ऐसे में अपनी इनकम को आपको निश्चित कर लेना है।

4. ईएमआई हो छोटी 

अगर किसी प्रकार का लोन आप लेते हैं, उसमें अगर ईएमआई का बहुत योगदान रहता है। ऐसे में अगर ईएमआई छोटी होगी, तो आप आसानी से ईएमआई के पैसे भर पाएंगे। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।

5. लोन का टेन्योर पता कर ले 

आपको यह भी देखना है कि, बैंक आपको कितनी अवधि के लिए लोन दे रहा है। यानी कि कितने समय के भीतर आपको बहुत लोन चुकता करना होगा। इससे आप अपने फाइनेंस को आसानी से मैनेज कर पाएंगे।

किस प्रकार से मकान बनाने के लिए लोन मिलेगा?

चलिए जानते हैं कि, किस प्रकार से आपको मकान बनाने के लिए लोन मिल पाएगा। इसके लिए सबसे पहले तो यह आपको सुनिश्चित कर लेना होगा कि, आपको कहां से लोन लेना है।

अक्सर बैंक से लोन लेना ही पसंद करते हैं, तो आपको नजदीकी बैंक के शाखा में जाना है और फिर आपको वहां पर आवेदन करना होता है। 

आवेदन करने के लिए आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होता है, जहां पर अपनी सारी डिटेल आपको भरनी होती है और रिक्वायर्ड डॉक्युमेंट्स को अटैच करना होता है। 

इसके बाद आपके डॉक्यूमेंट की जांच होती है। अगर सभी डॉक्यूमेंट आपकी सही होती है, तब आपका लोन अप्रूव कर दिया जाता है।

मकान के लिए कितना लोन मिल सकता है?

अब बात करें कि, जब आपको लोन लेते हैं मकान बनाने के लिए, तो ऐसे में आपको कितना लोन मिलता है। 

देखिए यह डिपेंड करता है कि, क्या आप सेल्फ एंप्लॉयड है या आप नौकरी पेशा व्यक्ति है। इसके अलावा आपकी सैलरी कितनी है। 

यह आपके सिबिल स्कोर पर भी डिपेंड करता है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर बैंक या वित्तीय स्थान लोन देते हैं। 

कितने ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस लोन के दौरान लगती है?

अगर लोन के इंटरेस्ट रेट की बात करें, तो यह डिपेंड करता है कि, किस बैंक से आप लोन ले रहे हैं। इसमें अगर एवरेज ब्याज दर की बात की जाए, तो यह 6% से 8% के बीच होती है। 

वही कभी-कभी प्रोसेसिंग फीस भी आपको देनी हो जाती है। अलग-अलग वित्तीय संस्थान अलग-अलग अमाउंट में आपसे प्रोसेसिंग फीस लेते हैं। इसमें 2% से 3% तक आपसे प्रोसेसिंग फीस ली जाती है।

कौन-कौन से बैंक होम लोन देते हैं? 

चलिए अब हम जानते हैं कि, ऐसे कौन-कौन से बैंक है, जहां से आपको मकान के लिए लोन मिल पाएगा। इसकी लिस्ट नीचे दी गई है।

  • एचडीएफसी बैंक 
  • येस बैंक 
  • पंजाब नेशनल बैंक 
  • आईसीआईसीआई बैंक 
  • फेडरल बैंक 
  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 
  • यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 
  • बैंक ऑफ बड़ौदा

Also Read-

> प्लॉट पर कितना लोन मिल सकता है

> मेडिकल स्टोर शुरू करने के बिजनेस लोन कैसे लें 

> बेटी की शादी के लिए लोन कैसे मिलेगा

> घर बनाने के लिए लोन कैसे मिलेगा

FAQ: मकान बनाने के लिए पैसे चाहिए लोन कैसे मिलेगा से अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल

कितनी सैलरी पर कितना लोन मिल सकता है?

देखिए अगर आपकी सैलरी लगभग ₹20000 है, तब इसमें आपको दो से तीन लाख रुपए तक का आसानी से लोन मिल जाता है।

क्या जरूरी है कि, लोन लेने के लिए नौकरी की जाए?

जी नहीं, अगर आप self-employed यानी खुद का बिजनेस करते हैं, तब भी आप होम लोन लेने के लिए एलिजिबल होते हैं।

10 लाख के होम लोन पर कितना ब्याज लगता है?

यह लोन के टेन्योर पर डिपेंड करता है। अगर यह 15 साल के लिए आप लेते हैं, तो इसमें कम से कम 8.4 pa आपको ब्याज देना होगा।

घर बनाने के लिए पैसा कैसे मिलेगा?

इसके लिए अपने आसपास के बैंक के ब्रांच में जा सकते हैं। वहां पर आपको फार्म भर डॉक्यूमेंट अटैच कर जमा करना होता है।

सलाह

मकान बनाने के लिए पैसे चाहिए लोन कैसे मिलेगा के बारे में आज आपको बताया गया। इसमें आपको किस प्रकार से आपको यह लोन मिलता है, क्या-क्या चीज़ आपको ध्यान रखनी चाहिए, आदि बताया गया। 

हमें उम्मीद है कि आपको आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार के टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहे।