उद्योग विभाग लोन बिहार योजना क्या है और कैसे मिलेगा?

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में लोन कैसे मिलता है

5/5 - (1 vote)

Last Updated on 20 September 2024 by Abhishek Gupta

उद्योग विभाग लोन बिहार योजना क्या है और कैसे मिलेगा अगर आप पता करना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर आप है। आज आपको Uddyog Vibhag Loan Bihar Yojna के बारे में जानने को मिलेगा।

आप अगर बिहार के रहने वाले हैं, साथ ही अगर आप अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के वर्ग के लोग हैं, तब आपके लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। 

आप में से बहुत लोग ऐसे होंगे, जो अब तक छोटा मोटा बिजनेस करना चाहते होंगे। लेकिन आपके पास अगर पैसे नहीं है, तब आप बिहार राज्य द्वारा चलाई जाने वाली योजना के तहत लोन ले सकते हैं। इसमें किस प्रकार आपको लोन मिलेगा, किस प्रकार से अप्लाई कर पाएंगे, के बारे में ही आपको इस आर्टिकल में जानकारी दी जाएगी।

इसलिए शुरू करने से पहले हम आपसे कहना चाहेंगे कि, इस आर्टिकल को आप लास्ट तक पढ़िएगा।

ये पढ़ें –

> बकरी पालन लोन सब्सिडी mp

> बिना ब्याज के लोन कैसे पाएं

Page Contents show

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024 पर लोन कैसे पाएं?

उद्योग विभाग लोन बिहार योजना क्या है और कैसे मिलेगा

आपको हम उद्योग विभाग लोन बिहार योजना क्या है और क्या इसका उद्देश्य है। साथ में इसके लाभ क्या है के अलावा किस प्रकार से आप लोन ले पाएंगे, के बारे में बताएंगे। चलिए अब शुरू करते हैं।

उद्योग विभाग लोन बिहार योजना क्या है और क्या है इसका उद्देश्य? 

यह बिहार सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना है। इसे मुख्यमंत्री उद्यमी योजना कहा जाता है। इसमें बिहार के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के वर्ग के लोगों को उद्योग स्थापित करने के लिए लोन दिया जाता है।

इस योजना के उद्देश्य की बात करें, तो यह लघु उद्योग और सूक्ष्म उद्योग को बढ़ावा देने का काम करता है। आर्थिक सहायता के रूप में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के लोगों को धनराशि प्रदान की जाती है। 

जब वह इस प्रकार का लोन लेते हैं, तब वह अपना बिजनेस शुरू कर पाते हैं। इसके अलावा इसका उद्देश्य यह भी है कि, बेरोजगारी की दर को कम किया जा सके और युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जा सके।

उद्योग विभाग लोन की क्या विशेषता है?

अब जानते हैं कि, बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की क्या ऐसी खास बातें हैं, जो आपको जरूर जन चाहिए। 

देखिए इसमें सबसे खास बात यह है कि, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति वर्ग के नागरिक इस प्रकार की योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

बेरोजगारी की दर को इससे कम किया जा सकता है। इस योजना के माध्यम से उद्योगों को बढ़ावा भी मिल जाएगा और लोग अपनी आजीविका शुरू कर पाएंगे।

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के क्या लाभ है? 

अब इसके कुछ फीचर्स जानने के बाद जानते हैं कि, इसमें आपको क्या लाभ देखने को मिल जाता है। इसमें आपको 10 लाख रुपए तक का लोन मिलता है। 

इसमें ₹500000 आपको सब्सिडी के रूप में मिलेंगे, तो 5 लाख रुपए आपको interest free loan के रूप में प्रोवाइड किया जाएगा। 

कहने का मतलब है कि, यहां पर आपको बिना ब्याज का लोन मिल जाता है। खास बात यहां पर यह है कि, आप इस लोन राशि को 84 किस्त तक चुका सकते हैं। यहां पर प्रशिक्षण के लिए भी सरकार ₹25000 देती है।

ये भी पढ़ें –

> मोबाइल से लोन कैसे अप्लाई करें

> क्या फोनपे में लोन मिल सकता है

उद्योग विभाग लोन बिहार योजना के लिए पात्रता क्या है? 

जब आप इस लोन के लिए अप्लाई करेंगे, तो आपको सरकार द्वारा तय किए गए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को फुलफिल करना होगा। इसकी लिस्ट नीचे दी गई है।

  • आवेदक बिहार का स्थाई निवासी हो। 
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच हो। 
  • आवेदक ने 12वीं पास की हो या आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा इत्यादि आवेदक ने किया हो। 
  • आवेदक के पास करंट अकाउंट हो। 
  • आवेदक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिला श्रेणी इत्यादि से हो। 
  • आवेदक को रजिस्ट्रेशन करने के लिए फर्म या कंपनी की आवश्यकता होगी। 

मुख्यमंत्री योजना के लिए अप्लाई करने के लिए मुख्य डाक्यूमेंट्स क्या है?

जब आप इस योजना के तहत अप्लाई करेंगे, तो डाक्यूमेंट्स भी आपको चाहिए होंगे। मुख्य डॉक्यूमेंट की लिस्ट नीचे दी गई है।

  • मैट्रिक प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • एजुकेशनल क्वालीफिकेशन डॉक्यूमेंट 
  • पैन कार्ड 
  • आधार कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • सिग्नेचर का नमूना 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • बैंक पासबुक

उद्योग विभाग लोन बिहार योजना के लिए अप्लाई कैसे करें? बिहार उद्योग रजिस्ट्रेशन Online

चलिए जानते हैं किस प्रकार से आप उद्योग विभाग लोन बिहार योजना से लोन लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

 सबसे पहले आपको उद्योग विभाग बिहार की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होता है। वहां पर आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होता है। 

इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर की OTP को वेरीफाई कर लेना होता है। यह करने के बाद आपको अब login करना होता है। 

इसके लिए ईमेल आईडी पर login credentials आपको भेज दिया जाता है। फिर आपको आवेदन फॉर्म भरना होता है। इसमें आपको सबसे पहले अपनी पर्सनल डीटेल्स भरनी होती है।

फिर आपको अपनी एजुकेशन डीटेल्स भरनी होती है। आपको इसके बाद पारिवारिक डिटेल भरनी होती है। आपको जो भी आपका संगठन है, उसकी डिटेल इसके बाद भरनी होती है। 

इसके अलावा आपको परियोजना डिटेल भरनी होती है, वित्त विवरण फार्म आपको भरना होता है। इसके बाद आपको अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने होते हैं। 

अब आपके डॉक्यूमेंट की जांच होती है। यह करने के बाद सत्यापित करें पर आपको क्लिक करना होगा और फिर फॉर्म जमा करें के ऑप्शन में आपको क्लिक कर देना होगा। 

इसके बाद आपको declaration पर टिक करना होता है। इस प्रकार से आप इस योजना के तहत अप्लाई कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए सिलेक्शन हुआ है या नहीं, कैसे देखें?

जब आप उद्यम विभाग के लिए लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो उसके बाद आपको आपका सिलेक्शन हुआ है, या नहीं यह देखना होगा।

इसके लिए आपको फिर से ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा, जहां पर आपको होम पेज में नवीनतम गतिविधियां में जाना है। 

वहां पर मुख्यामंत्री उद्यमी योजना 2024 का राँडोमिज़ेशन परिणाम जानने के लिए यहाँ क्लिक करें पर क्लिक करना होता है और फिर आपको वहां पर जो भी आवेदक का सिलेक्शन हुआ है, वह दिख जाएगा।

मुख्यामंत्री उद्यमी योजना की चयन प्रक्रिया क्या है? मुख्यमंत्री उद्यमी योजना लिस्ट 2024

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत किसी भी आवेदक का सिलेक्शन होता है, चलिए जानते हैं। 

यह random lottery system की तरह किया जाता है। इससे पहले कमेटी द्वारा 15 दिनों में जितने लोगों ने भी आवेदन किया है, उनकी जांच की जाती है। 

फिर इसके सत्यापन के लिए इसे जिला उद्योग केंद्र के मैनेजर के पास भेजा जाता है। इसके बाद स्क्रीनिंग का कार्य होता है, जिसके तहत सेलेक्ट किए गए candidates को दो हफ्तों की प्रशिक्षण दी जाती है।

फिर जो भी उनके प्रोजेक्ट का DPR है, उनके मुताबिक उन्हें फर्स्ट किस्त की रकम दे दी जाती है।

बिहार उद्यमी योजना के तहत कितना लोन मिलता है?

अब जानते हैं की, जब आप इस प्रकार के लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो आपको कितना लोन इसमें मिल जाता है। 

इसमें आपको अधिकतम 10 लाख रुपए तक का लोन मिल जाएगा। इसमें आपको ₹500000 फर्स्ट किस्त में दिए जाते हैं। वहीं दूसरे के रिश्ते में 5 लाख रुपए आपको इंटरेस्ट फ्री के साथ दिया जाता है।

Also Read-

> गाड़ी नंबर से गाड़ी के लोन की जाँच कैसे करें

> श्रमिक कार्ड से 50000 का लोन कैसे लें?

> खादी ग्राम उद्योग लोन कैसे प्राप्त करें?

> केनरा बैंक पर्सनल लोन ब्याज दर क्या है

FAQ; उद्योग विभाग लोन बिहार योजना क्या है और कैसे मिलेगा से ज्यादातर पूछे जाने वाले सवाल 

उद्यमी योजना का लाभ कैसे लें?

इसके लिए सबसे पहले आपको बिहार का नागरिक होना जरूरी है, साथ इंटरमीडिएट आप अगर पास है, तब आप इस योजना के तहत अप्लाई कर सकते हैं।

किस प्रकार से उद्यमी योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है?

इसके लिए आपको बिहार सरकार के उद्योग विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होता है। वहां से आप अप्लाई कर सकते हैं।

कितने किस्त में लोन के पैसे वापस चुकाने होते हैं?

जब आपको लोन मिलता है, तो 7 साल का टेन्योर में आपको लोन मिलता है। आप फिर 84 किस्त में लोन चुका सकते हैं।

इस योजना के तहत किस-किस को लाभ मिल जाएगा?

इसमें कोई अगर स्टूडेंट है, तब वह इसका लाभ ले सकता है। इसके साथ ही हाउसवाइफ इत्यादि को भी इसमें लोन मिल जाएगा।

सलाह 

इस आर्टिकल में हमने आपको उद्योग विभाग लोन बिहार योजना क्या है और कैसे मिलेगा के बारे में बताया गया। इसमें आपको विस्तार से जानकारी दी गई। उम्मीद करते हैं कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार के टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहे।