बकरी पालन लोन सब्सिडी MP? कितनी बकरियों पर मिल रहा लोन

2.5/5 - (2 votes)

Last Updated on 20 September 2024 by Abhishek Gupta

आप अगर बकरी पालन लोन सब्सिडी MP क्या है, पता करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज आपको Bakri Palan Loan Subsidy Mp के बारे में जानकारी दी जाएगी।

अगर आप मध्य प्रदेश के नागरिक हैं, तो यह बहुत ही महत्वपूर्ण आर्टिकल आपके लिए रहने वाला है। इसके अलावा अगर आप बकरी पालन का बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तब भी यह आर्टिकल आपको बहुत कुछ सिखाने वाला है। 

जी हां, आज हम आपके साथ चर्चा करेंगे कि, किस प्रकार से आप बकरी पालन लोन, जो कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना है, के तहत किस प्रकार से अप्लाई कर सकते हैं। 

इसलिए शुरू करने से पहले हम आपसे कहना चाहेंगे कि, इस आर्टिकल को आप लास्ट तक पढ़िएगा।

ये पढ़ें –

> बिना ब्याज का लोन कौन सा है

> किराना स्टोर खोलने के लिए लोन कैसे ले

Page Contents show

बकरी पालन लोन मध्यप्रदेश 2024 कैसे मिलेगा?

बकरी पालन लोन सब्सिडी MP

हम यहां पर इस योजना के बारे में विस्तार से चर्चा करने के अलावा किसी प्रकार की नस्ल पर आप यह लोन ले पाएंगे और किस हिसाब से आपको यह लोन मिलता है, के बारे में बताएंगे। चलिए अब शुरू करते हैं।

बकरी पालन लोन एमपी क्या है?

यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना के तहत पशुपालन को बढ़ावा मिलता है।

जो भी आवेदक इस योजना के तहत अप्लाई करता है, उन्हें 60% की सब्सिडी मिलती है। जबकि बकरियां खरीदने के लिए लोन राशि प्राप्त होती है। इस प्रकार का लोन बैंक से लिया जा सकता है।

किस हिसाब से बकरी के लिए लोन मिलता है? 

अब जानते हैं कि, आपको किस हिसाब से इस योजना के लिए लोन मिल जाता है। अगर आप बकरी खरीदना चाह रहे हैं, तब आप यह लोन ले सकते हैं। 

बकरी के चारा खरीदने के लिए आप लोन ले सकते हैं। इसके अलावा बकरी का इलाज करवाने इत्यादि के लिए आप लोन ले सकते हैं।

बकरी पर लोन सब्सिडी स्कीम के लिए क्या है पात्रता? 

आप अगर इस प्रकार के लोन के तहत लोन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास क्या पात्रता यानी क्या योग्यता होनी चाहिए, चलिए जानते हैं कि, 

  • आवेदक मध्य प्रदेश का निवासी हो। 
  • आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक हो। 
  • आवेदक के पास 50 स्क्वायर मीटर की जमीन हो। 
  • आवेदक बैंक से डिफाल्टर ना हो। 
  • आवेदक की पास बकरी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त हो।

नोट: ऊपर आपको बताया गया कि, इस प्रकार का लोन लेने के लिए आपके पास जमीन होनी आवश्यक है। हालांकि अगर आपके पास जमीन नहीं है, तब भी आप यह लोन ले सकते हैं।

आप किसी भी जमीन को किराए में ले सकते हैं और फिर उसके लिए agreement document की आपको आवश्यकता होगी।

कौन से डॉक्यूमेंट के साथ यह लोन मिलता है? 

जब आप इस प्रकार का लोन लेते हैं, तो आपको कुछ डॉक्यूमेंट को जमा करने की आवश्यकता होती है, जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है।

  • पहचान प्रमाण पत्र: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र: बिजली बिल, राशन कार्ड, टेलीफोन बिल 
  • बैंक स्टेटमेंट 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ये भी पढ़ें –

> पेट्रोल पंप के लिए बिजनेस लोन चाहिए 

> बिना दस्तावेजों के पर्सनल लोन कैसे प्राप्त करें

बकरी पालन क्यों खास है? 

चलिए हम अब जानते हैं कि, आखिर क्यों बकरी पालन का व्यवसाय खास हो जाता है। ऐसा हम इसीलिए कह रहे हैं। क्योंकि आपको यहां पर अच्छा खासा मुनाफा मिल जाता है। 

जब बात आती है रखरखाव की, तो बकरियों के केस में इसका खर्चा भी कम आता है। बकरियां सिर्फ घास खाकर ही अपना पेट भर लेती है। 

इसके अतिरिक्त बकरी का दूध भी बहुत महंगा बिकता है। साथ ही बकरी के मांस की मांग भी बहुत ज्यादा रहती है।

किस प्रजाति की बकरी पर बकरी पालन योजना का लाभ लिया जा सकता है? 

अब जानते हैं कि, किन-किन प्रजातियों की बकरी पर आप यह लोन ले सकते हैं। इसमें आप अगर स्थानीय नस्ल की बकरी खरीदना चाहते हैं। ऐसे में आपको एक बकरी 6000 रुपए की लेनी होती है। 

इसके अलावा अगर आप बीटल बकरा लेते हैं, तो यह ₹7500 का बिकता है। इस प्रकार से देसी स्थानीय नस्ल की बकरी के लिए आपको ₹60000 तक का लोन मिल जाएगा।

वही बीटल बकरा प्रजाति के लिए भी आपको इतना ही लोन मिलता है।

बकरी पर लोन के लिए अप्लाई कैसे करें? 

चलिए अब जानते हैं कि, किस प्रकार से आप इस योजना के तहत लोन लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

आपको इसके लिए अपने जिले के पशुपालन विभाग में जाना होगा और जो भी ऊपर डॉक्यूमेंट आपको बताए गए हैं, उन डॉक्यूमेंट को आपको वहां पर ले जाना है। 

उस विभाग में जाकर आपको सभी डाक्यूमेंट्स को जमा कर देना होगा। इसके बाद आपकी डॉक्यूमेंट का वेरीफिकेशन होगा और वेरिफिकेशन कंप्लीट होने के बाद आपको इस बारे में जानकारी दे दी जाएगी।

बकरी पालने के लिए बैंक से भी लोन मिलेगा?

आप अगर इस योजना के तहत लोन नहीं लेना चाहते हैं, तो आप बैंक से भी बकरी के लिए लोन ले सकते हैं। 

आप स्टेट बैंक आफ इंडिया, केनरा बैंक, आईडीबीआई बैंक इत्यादि बैंक से यह लोन ले सकते हैं।

बकरीे के लिए कितना लोन मिलेगा? 

अब हम जानते हैं कि, जब आप इस प्रकार का लोन लेते हैं, तो आप कितना लोन इसके लिए प्राप्त कर पाएंगे।  

देखिए अगर आप 10 बकरी और एक बकरा से यह बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको ₹50000 से लेकर 150000 रुपए तक का लोन मिल पाएगा। 

इससे अधिक बकरी और बकरे के साथ अगर आप बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तब यह loan amount और भी high जाता है, यानी की बकरी और बकरों की संख्या के अकॉर्डिंग ही आपको लोन मिलता है।

बकरी पर लोन के क्या फायदे हैं?

बात करें कि, इसके के क्या-क्या फायदे आपको मिल जाते हैं। इसमें सबसे पहले आपको लोन मिल जाता है। 

इससे बकरी का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आपको अगर बकरी पालन की इकाई की अगर आप स्थापना करना चाहते हैं, तो उसके लिए सब्सिडी भी आपको मिल जाती है।

बकरी लोन पर सब्सिडी कितनी मिलती है? 

अब सबसे इंर्पोटेंट टॉपिक के बारे में हम चर्चा करेंगे। वह यह कि, आपको लोन पर सब्सिडी कितनी मिल जाती है। 

देखिए अगर आप जनरल केटेगरी से है, तो इसमें आपको 40% तक का सब्सिडी मिलेगी। जबकि अगर अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को इसमें 60% की सब्सिडी मिलती है। बकरी के लिए लोन केंद्र सरकार से लेते हैं, तो इसमें 35% की सब्सिडी मिलती है।

बकरी पालन में कितना खर्चा होता है और कितनी कमाई होती है? 

चलिए अब जानते हैं कि, अगर आप बकरी पालन का बिजनेस शुरू करते हैं, तो इसमें आपके कितने पैसे खर्च होते हैं तथा फिर आपकी इतनी कमाई होती है। 

सबसे पहले तो आपको इस बिजनेस की शुरुआत करनी होगी। शुरुआत करने के लिए आपके पास एक पर्याप्त स्थान होना जरूरी है।

बकरियों के खाने के लिए भी आपके पास चारा होना जरूरी है। आप यह बिजनेस चाहे तो घर से कर सकते हैं। 

अब बात करें कि, इसमें आपकी कितनी कमाई होगी, तो एवरेज तौर पर एक रिपोर्ट के मुताबिक इस पर आपकी ₹216000 तक की कमाई होगी, जब आपके पास फीमेल बकरी होगी। 

वहीं अगर मेल बकरी आपके पास है, तो यह ₹200000 तक की कमाई तक जाएगा।

Also Read-

> होटल व्यवसाय के लिए ऋण आवेदन कैसे करें

> गूगल पे के पर्सनल लोन कैसे प्राप्त करें

> क्या बिजनेस के लिए लोन मिल जायेगा

> होम लोन कैसे प्राप्त करें

FAQ: बकरी पालन लोन सब्सिडी mp से ज्यादातर पूछे जाने वाले सवाल 

बकरी पर कितना लोन मिल जाता है?

अगर आप चाहते हैं कि, बकरी पालने के लिए आप लोन प्राप्त करें, तो ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना चलाई जा रही है। इसमें आप ₹50000 तक का लोन प्राप्त कर पाएंगे।

बकरी पालन के लिए सब्सिडी लोन कैसे प्राप्त करें?

इसके लिए आपको सबसे पहले लोन के लिए अप्लाई करना होगा और फिर अप्लाई करने के बाद जब आपका लोन approve हो जाता है, तब आपको सब्सिडी भी मिल जाती है।

बकरी पालन के लिए लोन कहां से लिया जाता है?

इसके लिए आप बैंक किसी भी लोन ले सकते हैं, तो नाबार्ड से भी आप लोन ले सकते हैं।

बकरी पालन लोन में सब्सिडी कितनी मिलती है?

इसमें आपको 60% की सब्सिडी मिल जाएगी। अगर आप केंद्र सरकार से यह लोन लेते हैं, तब 35% की सब्सिडी आपको मिल जाएगी।

सलाह 

इस आर्टिकल में बकरी पालन लोन सब्सिडी mp के बारे में आपको जानकारी दी गई, जिसमें आपको बताया गया कि, आपको कितना इसमें सब्सिडी मिलती है और कैसे आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार के टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहे।