प्लॉट की रजिस्ट्री पर लोन कैसे मिलेगा? कितना लोन मिलता है

प्लॉट की रजिस्ट्री पर लोन कौन देगा

Rate this post

Last Updated on 8 August 2024 by Abhishek Gupta

प्लॉट की रजिस्ट्री पर लोन कैसे मिलेगा? आप अगर जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको Plot Ki Registry Par Loan Kaise Milega के बारे में जानकारी दी जाएगी।

जब हमने जमीन पर लोन कैसे ले के बारे में बताया था। इसके बाद ढेरों कमेंट आ रहे थे कि, हम किस प्रकार से रजिस्टर्ड प्लॉट पर लोन ले सकते हैं। कहने का मतलब यह है कि, ऐसी जमीन या ऐसा मकान जो रजिस्टर्ड है उस पर कैसे लोन मिलेगा।

ऐसे में इस आर्टिकल में आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके लिए जरूर इस आर्टिकल को आपको लास्ट तक पढ़ना होगा।

ये पढ़ें –

> 4 बीघा जमीन पर कितना लोन मिल सकता है

> पट्टे वाली जमीन पर लोन लेने के लिए क्या करें

Page Contents show

रजिस्ट्री वाले प्लाट पर लोन लेने के लिए क्या करें?

प्लॉट की रजिस्ट्री पर लोन कैसे मिलेगा

हम यहां पर आपको इस प्रकार का लोन क्या होता है और इसकी क्या विशेषताएं होती है और फिर किन-किन तरीकों से आप यह लोन ले पाते हैं, के बारे में बताएंगे। चलिए शुरू करते हैं।

प्लॉट की रजिस्ट्री पर लोन क्या होता है?

बात करें कि, रजिस्टर्ड प्लॉट पर लोन क्या होता है। अगर किसी व्यक्ति द्वारा जमीन या प्लाट की Registry कराई गई होती है।

फिर वह उस जमीन पर लोन लेना चाहता है, तो इसी के लिए आपको अपने द्वारा रजिस्टर्ड जमीन या प्लॉट इत्यादि को गिरवी रखना होता है, तब जाकर आपको लोन मिलता है और इसी को हम प्लॉट की रजिस्ट्री पर लोन कैसे कहते हैं।

Plot की रजिस्ट्री पर लोन के कुछ क्या फीचर है?

चलिए जानते हैं कि, जब आप रजिस्टर्ड प्लॉट पर लोन लेते हैं, तो इस लोन के मुख्य फीचर क्या होते हैं।

सबसे पहले तो आपको यहां पर रजिस्टर्ड प्लॉट पर 10.49% से 12.99% के ब्याज दर से लोन मिल जाता है।

इसकी अगर हम अवधि की बात करें तो यह 20 साल तक रहता है। जबकि जमीन की कीमत के 75% से 90% तक का आप लोन ले सकते हैं।

प्लॉट की रजिस्ट्री पर लोन लेना है, तो उसके लिए क्या पात्रता है? 

चलिए है एक नजर डालते हैं, पात्रताओं पर, यानी अगर आपको इस प्रकार का लोन लेना है, तो इसके लिए क्या योग्यता आपको फुलफिल करनी होगी, यह नीचे लिस्ट के साथ बताया हुआ है।

  • आवेदक की उम्र 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच हो। 
  • आवेदक भारतीय नागरिक हो। 
  • आवेदक का सिबिल स्कोर अच्छा हो। 
  • रजिस्टर्ड प्लॉट आवेदक के नाम पर हो। 
  • आवेदक के पास प्लॉट पर अन्य लोन न हो। 
  • आवेदक के पास इनकम सोर्स का स्रोत हो।

ये भी पढ़ें – 

> मोबाइल फोन किस्तों पर कैसे लें

> गांव में मकान बनाने के लिए पैसे चाहिए

किन दस्तावेज के साथ प्लॉट पर लोन मिलेगा? 

चलिए अब यह भी जान लेते हैं कि, आप जब इस प्रकार का लोन लेते हैं, तो इसके लिए कौन से डॉक्यूमेंट की आपको जरूरत होती है। अलग-अलग डॉक्यूमेंट आपको चाहिए होते हैं, यह नीचे लिस्ट के साथ आपको बताया हुआ है।

  • आईडी कार्ड: आधार कार्ड, वोटर कार्ड कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली का बिल, वोटर आईडी कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र: सैलरी स्लिप, आइटीआर फॉर्म बैंक स्टेटमेंट 
  • प्लॉट का नक्शा 
  • आवेदक की फोटो 
  • प्लॉट रजिस्ट्री की ओरिजिनल कॉपी 
  • प्लॉट का नो ड्यूज प्रमाण पत्र

किस प्रकार से रजिस्टर्ड प्लॉट पर लोन मिलेगा? 

अब हम जानते हैं कि, आप किस प्रकार से रजिस्टर्ड प्लॉट पर लोन ले सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी नजदीकी बैंक में शाखा में जाना होगा।

वहां पर बैंक कर्मचारी से इस प्रकार का लोन लेने के लिए आपको संपर्क करना होगा। आपको वहां पर Loan Against Property या प्लाट की रजिस्ट्री लोन के लिए जानकारी वहां पर लेनी होगी। 

इसके बाद अगर आपको लोन देने की स्वीकृति दे दी जाती है, तो अब आपको आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसमें आपको सभी सही डिटेल भरनी होगी।

वहां पर आपको दस्तावेजों की फोटोकॉपी को भी अटैच करना होगा। फिर आपको इस फॉर्म को जमा कर देना होगा। 

इसके अलावा जो भी आपसे वहां पर fees मांगी जा रही है, उसका आपको भुगतान करना होगा। इसके बाद आपका फॉर्म की जांच की जाती है। अगर सभी जानकारी और दस्तावेज सही होते हैं, तो आपको जो भी प्रक्रिया है, उसके अकॉर्डिंग लोन का अमाउंट ट्रांसफर कर दिया जाता है।

इस तरीके से भी ले सकते हैं लोन 

आप ऑनलाइन भी Plot की Registry पर लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको जिस भी सरकार या प्राइवेट बैंक में आपका खाता है, उसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर होम पेज में होम लोन के अंदर Loan Against Property को सेलेक्ट करना होगा। 

इसके बाद Apply Now का ऑप्शन आपको देखने को मिलता है। इस पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म आपको भरनी है।

जो भी डॉक्यूमेंट आपसे मांगे गए हैं, वह आपको upload करने होंगे। अब आपके फॉर्म को चेक किया जाएगा और फिर सभी जानकारी सही होने पर आपको लोन मिल जाएगा।

कौन-कौन से बैंक Plot की Registry पर लोन देते हैं? 

चलिए जानते हैं कि, अगर आप रजिस्टर्ड प्लॉट पर लोन लेना चाहते हैं, तो ऐसे में कौन-कौन से बैंक आपको यह लोन देते हैं। नीचे इसकी लिस्ट दी हुई है।

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 
  • एचडीएफसी बैंक 
  • आईसीआईसीआई बैंक 
  • पंजाब नेशनल बैंक 
  • बैंक ऑफ़ इंडिया 
  • सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया 
  • बैंक ऑफ़ बड़ोदा 
  • एक्सिस बैंक 

कितने ब्याज दर के साथ प्लॉट की रजिस्ट्री पर लोन मिलता है? 

चलिए जानते हैं कि, जब आप Plot की Registry पर लोन लेते हैं, तो वहां पर लोन पर लगने वाली ब्याज दर क्या होती है, यह नीचे बताया गया है। 

बैंक ब्याज दर
पंजाब नेशनल बैंक 8.80%
आईसीआईसीआई बैंक 9.50%
स्टेट बैंक आफ इंडिया 9.15%
बैंक ऑफ़ बरोदा 8.9%
बैंक ऑफ़ इंडिया 8.50%
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया 12.25%
एक्सिस बैंक 9.50%
एचडीएफसी बैंक 9.35%

कितने समय के लिए हमें Plot की Registry पर लोन मिलता है? 

अब बात करें कि, आपको कितने समय के लिए रजिस्टर्ड प्लॉट पर लोन मिलता है, यानी की लोन को चुकाने की समय अवधि क्या देती है, तो यह डिपेंड करता है कि, किस बैंक से आप लोन ले रहे हैं। 

अगर एवरेज टेन्योर की बात करें, तो यह 15 साल से 20 साल तक का हो सकता है।

कितना रुपया हमें रजिस्टर्ड प्लॉट की लोन के रूप में मिल सकता है? 

अब बात करें कि, जब आप इस प्रकार का लोन लेते हैं, तो इसमें आपको कितने रुपए तक का लोन मिलता है, यह निर्भर करता है कि, आपका प्लॉट का एरिया कितना है, साथ ही उसका मार्केट रेट कितना है इत्यादि। इसके अलावा यह क्रेडिट स्कोर इत्यादि पर भी डिपेंड करता है।

Also Read-

> श्रमिक कार्ड 50000 लोन पर ब्याज कितना है

> धनी ऐप कहां से डाउनलोड करें

> कौन सा बैंक सबसे सस्ता पर्सनल लोन दे रहा है

> सबसे जल्दी लोन देने वाले संस्थान कौन से हैं

FAQ: प्लॉट की रजिस्ट्री पर लोन कैसे मिलेगा से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कितने दिन में ये लोन मिलता है?

आप अगर ये लोन लेते हैं, तो करीब एक हफ्ते का समय इसमें लगता है, कभी कभी 3 से 5 दिन का भी इसमें समय लग जाता है।

प्लॉट की रजिस्ट्री को और कौन सा लोन कहा जाता है?

इस प्रकार के लोन को प्रॉपर्टी लोन भी अक्सर कहा जाता है।

कौन से बैंक ये लोन देते हैं?

बात करें कि, कौन से बैंक यह लोन देते हैं, तो इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक के जैसे ढेरों बैंक शामिल है।

प्लॉट पर कितना लोन मिलता है?

वैसे तो यह डिपेंड करता है जमीन की लोकेशन, जमीन की मार्केट वैल्यू के ऊपर हालांकि। इसमें आपको जमीन के मूल्य का 75% तक लोन मिल जाता है।

किन documents के साथ ये लोन मिलता है?

आपको इसमें अपने प्लॉट के कागज चाहिए होंगे। इसके अलावा अपनी पहचान पत्र तथा प्रमाण पत्र इत्यादि की आपको रिक्वायरमेंट होगी।

सलाह 

प्लॉट की रजिस्ट्री पर लोन कैसे मिलेगा के बारे में इस आर्टिकल में आपको जानकारी दी गई। आपको आज बताया गया कि, अगर आप रजिस्टर्ड प्लॉट पर लोन लेना चाह रहे हैं, तो कैसे आपको यह लोन मिलेगा और कौन-कौन से बैंक ये लोन देते हैं।

हमें उम्मीद है कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार के टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहे।