होम लोन के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए? ये हैं मुख्य कागज

5/5 - (1 vote)

Last Updated on 20 September 2024 by Abhishek Gupta

होम लोन के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए? अगर आप पता करना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर आप है। आज आपको Home Loan Ke Liye Kya Document Chahiye के बारे में बताया जाएगा।

अक्सर बहुत लोगों को होम लोन की आवश्यकता पड़ जाती है और इसमें डॉक्यूमेंट की जरूरत भी होती है।

अब जब डॉक्यूमेंट की बात आती है, तो बहुत लोगों को इस बारे में नहीं पता होता है। हालांकि वैसे तो ज्यादातर बैंक सामान प्रकार के डॉक्यूमेंट की ही मांग करते हैं।

लेकिन कहीं कहीं केस में कुछ अन्य डॉक्यूमेंट भी आपसे मांगे जा सकते हैं। ऐसे में आज आपको home loan के लिए मुख्य डॉक्यूमेंट से कौन से रिक्वायर्ड होंगे, के बारे में बताया जाएगा।

इसलिए शुरू करने से पहले हम आपसे कहना चाहेंगे कि, इस आर्टिकल को आप लास्ट तक पढ़िएगा।

 ये पढ़ें –

> एजुकेशन लोन के लिए क्या करना पड़ता है

> HDFC होम लोन पर इंटरेस्ट रेट देता है

Page Contents show

Home loan लेने के लिए कौन कौन से कागज लगते हैं?

होम लोन के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए

यहां पर हम home loan क्या होता है, के अलावा आपको ऐसे कौन से डॉक्यूमेंट होते हैं, जो हर जगह home loan प्राप्त करने के लिए मांगे जाते हैं, के बारे में जानकारी देंगे। चलिए अब शुरू करते हैं।

होम लोन क्या होता है?

यह एक ऐसा लोन होता है, जिसमें जरूरतमंद व्यक्तियों को घर बनवाने, घर के मरम्मत करने इत्यादि के अलावा घर खरीदने के लिए लोन दिया जाता है।

इसमें सरकारी योजना के तहत भी लोन मिल सकता है, या फिर अलग-अलग बैंकों से भी लोन प्राप्त हो जाता है।

Home loan लेने के लिए मुख्य तौर पर कौन से डॉक्यूमेंट मांगे जाते हैं?

पहले हम आपको यह बताएंगे कि, ऐसे कौन से डॉक्यूमेंट होते हैं, जो मुख्य तौर पर आपसे मांगे ही जाते हैं और जब आप यह लोन लेते हैं, तो आपको यह डॉक्यूमेंट वहां पर जमा ही करने पड़ते हैं।

1. पहचान प्रमाण पत्र

Home loan लेने के लिए पहचान प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। इसमें अलग-अलग प्रकार के डॉक्यूमेंट आ सकते हैं।

आपको यहां पर आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि की आवश्यकता रहेगी।

ध्यान आपको यहां पर यह रखना होगा कि, ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स तो आपके पास होने ही चाहिए। इसके अलावा इन डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी भी आपके पास होनी चाहिए।

2. एड्रेस प्रूफ के डॉक्यूमेंट

अब जब आप लोन के लिए अप्लाई करेंगे, या लोन लेने जाएंगे। ऐसे में आपको एड्रेस प्रूफ भी वहां पर दिखाना होता है।

आपको उसमें बिजली बिल, पोस्टपेड, मोबाइल बिल, पानी बिल इत्यादि डॉक्यूमेंट को सबमिट करना होता है।

3. अकाउंट से संबंधित डॉक्यूमेंट

आप जब होम लोन लेंगे, तो ऐसे में आपको अपने बैंक अकाउंट से संबंधित डॉक्यूमेंट भी जमा करने होंगे। इसमें आपको इस बैंक स्टेटमेंट जमा करना होता है। यह कम से कम 6 महीने का जरूर हो।

इसके अतिरिक्त आपके पास अगर सैलरी स्लिप, सैलेरी सर्टिफिकेट इत्यादि होनी चाहिए। अगर आपने पहले कभी बैंक से लोन लिया है, तो loan statement आपके पास हो।

इसके साथ ही आपको IT return की कॉपी की भी आवश्यकता पड़ती है।

ये भी पढ़ें –

> Home loan subsidy kaise check kare

> मॉर्गेज लोन कैसे लिया जाता है

बैंक से लोन लेने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

आपको हम जो डॉक्यूमेंट की लिस्ट नीचे देंगे, वह ऐसे डॉक्यूमेंट होंगे, जिन डॉक्यूमेंट की रिक्वायरमेंट आपको रहेगी। कहने का मतलब है कि, ये must documents होंगे। इन documents की लिस्ट नीचे दी हुई है।

  • आईडी प्रूफ 
  • रेजिडेंस प्रूफ 
  • लोन एप्लीकेशन फार्म 
  • 3 पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बैंक अकाउंट स्टेटमेंट 
  • बैंकर द्वारा सिगनेचर वेरीफिकेशन 
  • प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स 
  • पर्सनल असेट्स 
  • सैलेरी सर्टिफिकेट 
  • 2 साल का आईटी रिटर्न (salaried employee) 
  • 3 साल का आईटी रिटर्न( self-employed) 
  • चालान 
  • Buisness एड्रेस का प्रूफ

सेल्फ एंप्लॉयड एप्लीकेंट और सैलरीड एप्लीकेंट को home loan के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ती है?

अगर आप self-employed applicant हैं या फिर आप सैलरीड एप्लीकेंट है, तो आपको नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट की लिस्ट की आवश्यकता पड़ेगी, जब आप होम लोन लेंगे।

  • होम लोन एप्लीकेशन फॉर्म 
  • आईडेंटिटी प्रूफ 
  • एज प्रूफ 
  • एड्रेस प्रूफ 
  • इनकम प्रूफ 
  • प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स 
  • पासपोर्ट साइज फोटोस

इनकम का प्रूफ दिखाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की रिक्वायरमेंट होगी?

आपको इनकम का प्रूफ दिखाने के लिए भी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। सबसे पहले हम salaried एप्लीकेंट के लिए प्रूफ का इनकम की लिस्ट देंगे। उसके बाद हम सेल्फ एंप्लॉयड के लिए इनकम प्रूफ लिस्ट की जानकारी देंगे।

Salaried Applicants के लिए प्रूफ ऑफ इनकम

  • फार्म 16 
  • एंपलॉयर द्वारा सर्टिफाइड लेटर 
  • प्रमोशन लेटर 
  • IT रिटर्न 3 महीने की 
  • पे स्लिप

सेल्फ एंप्लॉयड के लिए प्रूफ का इनकम डॉक्यूमेंट

  • 3 साल का इनकम टैक्स रिटर्न 
  • कंपनी का प्रॉफिट और लॉस अकाउंट स्टेटमेंट 
  • बिजनेस लाइसेंस डिटेल्स 
  • प्रोफेशनल प्रैक्टिस के लिए लाइसेंस 
  • रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट 
  • बिजनेस ऐड्रेस का प्रूफ

NRI एप्लीकेंट्स के लिए डॉक्यूमेंट की लिस्ट?

नीचे हम NRI एप्लीकेंट्स को किन डॉक्यूमेंट की लिस्ट चाहिए होगी, उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

  • सैलेरी सर्टिफिकेट 
  • 3 से 6 महीने का सैलरी स्लिप 
  • केवाईसी डॉक्युमेंट्स 
  • हाल की आईटी रिटर्न 
  • पासपोर्ट की कॉपी 
  • एंप्लॉयमेंट का प्रूफ 
  • प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट
  • बैंक अकाउंट स्टेटमेंट

Home loan एप्लीकेशन के लिए केवाईसी डॉक्यूमेंट की लिस्ट?

आपको home loan प्राप्त करने के लिए केवाईसी डॉक्यूमेंट की भी जरूरत होती है। मुख्य डॉक्यूमेंट की लिस्ट नीचे दी गई है।

  • फोटो आईडी प्रूफ: ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ: पानी का बिल,राशन कार्ड, टेलीफोन बिल अपॉइंटमेंट लेटर्स 
  • बैंक स्टेटमेंट 
  • प्रूफ का एज: पासपोर्ट, बर्थ सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक दसवीं क्लास की मार्कशीट

Loan Guarantor के लिए भी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है?

अगर आप अपने साथ किसी guaranter को home loan लेने के लिए ले जा रहे हैं। ऐसे में guaranter के लिए भी डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है। इसकी लिस्ट नीचे दी गई है।

  • दो पासपोर्ट साइज फोटो 
  • आईडी प्रूफ 
  • रेजिडेंस प्रूफ 
  • बिजनेस ऐड्रेस का प्रूफ 
  • सिग्नेचर आईडेंटिफिकेशन पर्सनल असेट्स

SBI होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज?

आप अगर एसबीआई बैंक से लोन लेते हैं, तो वहां पर आपसे जो डॉक्यूमेंट मांगे जाएंगे, उसकी लिस्ट नीचे दी गई है।

  • लोन एप्लीकेशन फॉर्म 
  • 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट 
  • पासपोर्ट साइज फोटोस 
  • आवेदक का बैंकर द्वारा सिग्नेचर आईडेंटिफिकेशन

LIC होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज?

अगर आप एलआईसी होम लोन लेते हैं, तो वहां पर आपको पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट और निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।

HDFC होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज?

एचडीएफसी बैंक भी आपसे कुछ डॉक्यूमेंट की मांग करेगा, जब आप होम लोन लेने जाएंगे, तो उन डॉक्यूमेंट की लिस्ट नीचे दी गई है।

  • एड्रेस प्रूफ
  • आईडी प्रूफ 
  • इनकम टैक्स रिटर्न 
  • बैंक स्टेटमेंट 
  • प्रॉपर्टी के पेपर

होम लोन बैलेंस ट्रांसफर के लिए डॉक्यूमेंट की रिक्वायरमेंट?

  • प्रूफ ऑफ इनकम 
  • सैलरी स्लिप 
  • फॉर्म 16 
  • बैंक स्टेटमेंट 
  • केवाईसी डॉक्युमेंट्स 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • पैन कार्ड 
  • आधार कार्ड

होम लोन कैसे मिलता है?

जब आप अपनी सभी डाक्यूमेंट्स एकत्र कर लेते हैं। ऐसे में फिर बात आती है कि, आप किस प्रकार से होम लोन ले सकते हैं।

जैसा कि ऊपर शुरुआत में ही आपको बता दिया गया था, दो प्रकार से आप लोन ले सकते हैं। इसमें पहले सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना के द्वारा, तो दूसरा आप बैंक से भी होम लोन ले सकते हैं।

इसमें सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना में आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की तहत लोन मिल जाएगा। इसकी जानकारी आप अपने नजदीकी बैंक से ले सकते हैं।

इसके लिए आप प्रधानमंत्री होम लोन कैसे मिलता है पढ़ सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको सरकारी योजना के तहत लोन चाहिए, तब आप किसी भी Bank से लोन ले सकते हैं। आपके आसपास जो भी बैंक है, आप वहां पर जा सकते हैं।

Also Read-

> रेस्टोरेंट खोलने के लिए बिज़नेस लोन की जरुरत है 

> भारत में 2024 में मेडिकल स्टोर के लिए लोन कैसे लें

> सूअर पालन लोन कैसे मिलता है

> बेरोजगार रहते हुए loan कैसे प्राप्त करें

FAQ: होम लोन के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए से ज्यादातर पूछे जाने वाले सवाल

क्या home loan लेने के लिए आधार कार्ड जरूरी चाहिए होता है? वैसे तो आधार कार्ड मैंडेटरी नहीं होता है। लेकिन प्रूफ आफ एड्रेस और आईडेंटिटी प्रूफ के लिए आपको यह चाहिए होता है।

होम लोन का tenure क्या होता है?

अगर बात करें कि, होम लोन का tenure कितना होता है, तो यह 30 साल तक का हो सकता है।

Home loan ट्रांसफर के लिए डॉक्यूमेंट की लिस्ट क्या है?

आपको home loan ट्रांसफर के लिए प्रूफ आफ आईडेंटिटी, एड्रेस प्रूफ के डॉक्यूमेंट के अलावा इनकम प्रूफ और बैंकिंग डिटेल्स, प्रूफ ऑफ़ एजूकेशन, सिग्नेचर का प्रूफ, एप्लीकेशन फॉर्म इत्यादि की ज़रूरत होती है।

होम लोन पास होने में कितना समय लग जाता है?

इसमें लगभग एक हफ्ते का समय लग जाता है और कहीं पर 10 दिन का समय भी लग जाता है।

सलाह

इस आर्टिकल में होम लोन के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए के बारे में आपको जानकारी दी गई, जिसमें आपको salaried applicants को कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है, एनआरआई को किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है, के बारे में बताया गया। अपने दोस्तों के साथ इस आर्टिकल को आप जरूर शेयर करें।

उम्मीद करते हैं कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो लोन से संबंधित जानकारी प्राप्त करते रहने के लिए हमारे साथ बने रहे।