होटल के लिए लोन कैसे लें? क्या होटल खरीदने को मिलेगा लोन

होटल के लिए लोन चाहिए

5/5 - (1 vote)

Last Updated on 20 September 2024 by Abhishek Gupta

क्या आप जानना चाहेंगे कि, होटल के लिए लोन कैसे लें? तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आज आपको Hotel Ke Liye Loan Kaise Le के बारे में यहां पर जानकारी दी जाएगी।

आप भी अगर चाहते हैं कि, आप होटल का बिजनेस करें, नया होटल आप खोलें, या अगर आप होटल का व्यवसाय करते हैं, फिर आप होटल को renovate करें। आपके पास अगर पैसे नहीं है, तब यह बहुत ही महत्वपूर्ण आर्टिकल आपके लिए रहने वाला है।

इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि, किस प्रकार से लोन लेकर आप होटल बिजनेस को इंप्रूव कर सकते हैं, नया होटल खरीद सकते हैं इत्यादि। इसलिए शुरू करने से पहले हम आपसे कहना चाहेंगे कि, इस आर्टिकल को आप लास्ट तक पढ़िएगा।

ये पढ़ें –

> पशुपालन के लिए लोन कहां से लें 

> जमीन खरीदने के लिए लोन कैसे मिलता हैं

Page Contents show

होटल खरीदने के लिए मुझे कितना लोन मिल सकता है?

होटल के लिए लोन कैसे लें

हम यहां पर डिस्कस करेंगे कि, होटल लोन क्या होता है और इसके लिए क्या एलिजिबिलिटी होती है। इसके साथ ही कम इंटरेस्ट रेट पर आपको कैसे लोन मिलेगा इत्यादि। चलिए अब शुरू करते हैं।

होटल लोन क्या होता है?

यह एक होटल बिजनेस लोन के तौर पर जाना जाता है। इस Hotel Financing Loan भी अक्सर कहा जाता है।

इस लोन के goal की बात करें, तो यह hotel के बिजनेस के लिए डिजाइन किया गया है। वहां पर उन्हें अलग-अलग प्रकार के बिजनेस के जरूरतें पूरे करने के लिए कैपिटल प्रोवाइड की जाती है।

इस लोन के जरिए वे नया प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, वर्तमान प्रॉपर्टी की renovation भी कर सकते हैं। इसके अलावा स्टाफ को हायर यहां से किया जा सकता है।

अगर मशीन की आवश्यकता है, तब भी इस लोन के द्वारा मशीन खरीदी जा सकती है।

क्यों होटल लोन दूसरे लोन से अलग है?

अब जानते हैं कि, आखिर यह लोन दूसरे प्रकार के लोन से क्यों अलग है। देखिए यह एक यूनिक लोन है।

ऐसा इसलिए क्योंकि hospitality group का यह इंडस्ट्री स्पेसिफिक नेचर है। जैसा की होटल में सीजन के समय ही ज्यादा फायदा देखने को मिल जाता है।

ऐसे में जो भी लैंडर होटल लोन देते हैं, उन्हें इस प्रकार के challenges और opportunity के बारे में पता होता है। उन्हें मार्केट के fluctuations के बारे में भी पता होता है। इस तरीके से यह लोग दूसरे लोन से बहुत अलग है।

Hotel लोन लेने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है?

जब आप hotel लोन लेंगे, तो आपको उसके लिए अपनी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को भी फुलफिल करना होगा, इसकी लिस्ट नीचे दी गई है।

  • आवेदक की उम्र 22 वर्ष या 22 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 
  • आवेदक के पास एक साल का टेक्स रिटर्न होना चाहिए। 
  • आवेदक को होटल बिजनेस में एक साल का एक्सपीरियंस होना जरूरी है। 
  • आवेदक का क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक हो।

कौन से डॉक्यूमेंट के साथ होटल लोन मिलेगा?

अब जानते हैं कि, किस-किस डॉक्यूमेंट को अगर आप अपने साथ carry करते हैं, तो क्या आपको लोन मिल जाएगा। मुख्य डॉक्यूमेंट की लिस्ट नीचे दी गई है।

  • पता प्रमाण पत्र: पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, पोस्टपेड फोन बिल 
  • आईडी प्रमाण पत्र: आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड पासपोर्ट 
  • इनकम का प्रूफ 
  • बैंक स्टेटमेंट 
  • इनकम सर्टिफिकेट

ये भी पढ़ें –

> पीएम विश्वकर्मा लोन कैसे अप्लाई करें

> प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2024 कैसे apply करें

होटल लोन लेकर क्या किया जा सकता है?

चलिए अब जानते हैं कि, अगर आप होटल लोन लेते हैं, तो फिर होटल लोन लेकर आप उन पैसों से क्या कर सकते हैं।

1. प्रोजेक्ट्स को फिर से मॉडल करना

होटल लोन लेने के बाद आप प्रोजेक्ट की फिर remodelling कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडस्ट्री हमेशा evolve होते रहती है।

इसके लिए आपको अपने होटल को up-to-date रखना होगा। आप इससे guest room इत्यादि को renovate कर सकते हैं।

कुल मिलाकर देखा जाए, तो आप होटल के apperance और functionality को enhance कर सकते हैं। इससे आपकी सेल भी इंक्रीज होगी।

2. होटल के खर्चों को फाइनेंस करना

होटल लोन लेकर जो भी आपके होटल के खर्च होते हैं, उन्हें आप फाइनेंस कर सकते हैं।

आप कस्टमर को प्रीमियम एक्सपीरियंस प्रोवाइड करने के लिए या तो यह लोन लेकर दूसरे लोकेशन में होटल खोल सकते हैं, या फिर आप और रूम ऐड कर सकते हैं।

3. Exist हुए होटल को खरीदना

जब आप सोच रहे हैं कि, होटल लोन लेकर आप होटल का बिजनेस शुरू करें। ऐसे में आप existing hotel को भी खरीद सकते हैं।

इसका मतलब कि, ऐसा होटल जो पहले से ही इस्टैबलिश्ड हो और इसका नाम पहले ही बेशुमार हो। ऐसा कर आपको customer base अच्छा मिल जाएगा।

आपके ब्रांड की रेपुटेशन इससे बढ़ जाती है और ऐसे में आप बहुत बढ़िया रेवेन्यू जेनरेट कर सकते हैं।

4. तरह-तरह के इक्विपमेंट खरीदना

आप होटल का लोन लेकर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। आप तरह-तरह के इक्विपमेंट खरीद सकते हैं।

आप Hospitality Management Software Programme खरीद सकते हैं। अपने होटल के इक्विपमेंट को enhance कर आप गेस्ट सर्विस को यह पर इंप्रूव कर पाएंगे और ऐसा कर पॉजिटिव रिव्यूज आपको प्रोवाइड होंगे।

5. लोन के tenure को फ्लैक्सिबल करना

इस प्रकार के लोन में आपको यह फायदा देखने को मिलता है कि, जब आप लोन लेते हैं, तो आपको टेन्योर सेलेक्ट करने को मिल जाएगा।

आप ऐसा कर repayment period सेलेक्ट कर सकते हैं, जो आपके बिजनेस गोल को तो सूटेबल हो ही।

इसके अतिरिक्त आपकी financial capability को भी यह meet करें और फ्लैक्सिबल tenure से आप अपने लोन स्ट्रक्चर को कस्टमाइज करने में इनेबल हो पाएंगे।

होटल लोन लेने के क्या फायदे होते हैं?

चलिए अब जानते हैं कि, जब आप होटल लोन लेते हैं, तो इसके आपको क्या फायदे देखने को मिलते हैं। सबसे पहले तो यहां पर आपको बहुत ही कम डॉक्यूमेंट के साथ लोन ले सकते हैं।

इसके अलावा जैसा कि ऊपर हमने आपको बताया, यहां पर आपको flexible tenure सेलेक्ट करने को मिल जाता है।

आप अगर short-term loan ले चाहे, आप long-term loan लें, आप lower monthly payments के साथ लोन को चुकता कर सकते हैं।

होटल लोन लेने से पहले क्या चीज ध्यान में रखनी होगी?

जब आप होटल लोन लेंगे, तो उससे पहले आपको कुछ चीज ध्यान रखनी होगी। इसके बारे में नीचे आपको बताया गया है।

1. अपनी जरूरत को पहचानें

सबसे पहले आपको यह देखना है कि, आपको किस जरूरत के लिए लोन लेना है, यानी आपको होटल को renovation करना है, आपको नए-नए इक्विपमेंट खरीदने हैं, या आपको होटल में कमरे ऐड करने हैं।

2. बेस्ट lender का करें सिलेक्शन

इसके बाद आपको कहां से आपको लोन लेना है, यानी आपको लेंडर का भी अच्छे से सिलेक्शन कर लेना होगा।

कहने का मतलब है कि, क्या आपको बैंक से ले लोन लेना है, या ऑनलाइन लेंडर से आपको लोन लेना है इत्यादि आपको सेलेक्ट कर लेना होगा।

3. इन चीजों पर भी करें गौर

जब आप एक बार सेलेक्ट कर लेते हैं कि, हां मुझे इस लेंडर से लोन लेना है। वहां पर आपको कितना अमाउंट लोन में मिल रहा है। आपको कितना इंटरेस्ट रेट में लोन मिल रहा है, प्रोसेसिंग फीस कितनी है इत्यादि भी देख लेना होगा।

किस प्रकार से होटल के लोन के लिए अप्लाई किया जा सकता है?

अब जानते हैं कि, किस प्रकार से आप इस प्रकार के लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

1. लोन के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले आपको जिस भी प्रकार का आपको लोन चाहिए, वह लोन आपको सेलेक्ट करना होगा और फिर आपको उस लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर लेना होगा।

इसके लिए आप बैंक की ऑफिशल वेबसाइट पर जा सकते हैं और वहां पर आप आवेदन करने की सभी जानकारी fill कर उसे सबमिट कर सकते हैं।

2. अब डॉक्यूमेंट करें सबमिट

इसके बाद आपको जो भी डॉक्यूमेंट के बारे में ऊपर आपको बताया गया, उन सभी डाक्यूमेंट्स को आपके यहां पर सबमिट करना होगा।

अब यहां पर खास बात आपको यहां देखने को मिलती है कि, आपको कुछ ही डॉक्यूमेंट अपलोड करने रहते हैं। इसमें आपको बहुत कम समय लग जाता है।

3. लोन अमाउंट डिसबर्स हो जाएगा

जब आप ऑनलाइन आवेदन कर लेते हैं, तो इसके बाद या तो 3 दिन के भीतर या 24 घंटे के भीतर आपके खाते में लोन अमाउंट डिसबर्स कर दिया जाएगा।

होटल के लिए लोन कितना मिलता है?

बात करें कि, इसमें आपको कितना लोन मिलता है, तो अलग-अलग लेंडर आपको तरह-तरह का लोन प्रोवाइड करते हैं।

कहीं पर आप 50 हजार रूपए तक लोन पाते हैं, तो कहीं पर आप लाखों रुपए का भी लोन ले पाएंगे।

यह डिपेंड भी करता है कि, जिस लेंडर से आप लोन ले रहे हैं, उसके साथ आपका कैसा संबंध है, आपका क्रेडिट स्कोर कैसा है इत्यादि।

क्या होटल लोन सस्ते ब्याज दर में भी मिल जाता है?

आप अगर सोच रहे हैं कि, आपको सस्ते ब्याज दरों में लोन मिले। इसके लिए कुछ चीज आपको ध्यान में रखनी होगी।

सबसे पहले तो अगर आप पहले से ही किसी प्रकार का लोन लिए हुए हैं, तो आपको उस समय रहते हुए चुकता कर देना होगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि फिर इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर नेगेटिव इफेक्ट नहीं पड़ता है। इसके साथ ही आपका क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक है, तो आपके लिए यह फायदेमंद रहता है कि, आपको सस्ते ब्याज दरों में लोन मिले।

इसके अतिरिक्त आपको इंटरेस्ट रेट को कंपेयर कर भी कम इंटरेस्ट रेट के साथ लोन मिल सकता है और अगर आप त्यौहार के सीजन में लोन लेते हैं, तब भी आपको कम इंटरेस्ट रेट में लोन मिल जाता है।

Also Read-

> मुद्रा लोन के लिए सब्सिडी राशि कितनी है

> गरीब मजदूर आदमी को लोन कैसे मिलेगा

> तुरंत लोन कैसे मिलता है

> एसबीआई पर्सनल लोन लेने के लिए क्या करें?

FAQ: होटल के लिए लोन कैसे लें से ज्यादातर पूछे जाने वाले सवाल

क्या होटल बनाने के लिए लोन लिया जा सकता है?

जी हां, अगर आप होटल बनाना चाहते हैं, तब आप होटल लोन ले सकते हैं, जहां पर आप 80 लख रुपए तक का लोन ले पाएंगे।

होटल लोन कितना मिलता है?

अलग-अलग लेंडर पर डिपेंड करता है कि, वह आपको कितना लोन दे रहे हैं।

होटल लोन पर सब्सिडी मिलती है या नहीं?

जी नहीं, आपको होटल लोन पर किसी भी प्रकार की सब्सिडी नहीं दी जाती है।

सलाह

इस आर्टिकल में हमने आपको होटल के लिए लोन कैसे लें के बारे में जानकारी दी, जिसमें आपको बताया गया कि, होटल लोन क्या होता है, इससे से आप क्या-क्या कर सकते हैं और कैसे आप अप्लाई कर सकते हैं इत्यादि। उम्मीद करते हैं कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार के टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहें।