100 ग्राम सोने पर कितना लोन मिलता है? ये बैंक दे रहे लोन

Rate this post

Last Updated on 26 September 2024 by Abhishek Gupta

100 ग्राम सोने पर कितना लोन मिलता है? अगर आप जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको 100 Gram Sone Par Kitna Loan Milta Hai के बारे में जानकारी दी जाएगी।

क्या आप बैंक से लोन लेना चाहते हैं। लेकिन अगर आपके पास किसी प्रकार का इनकम प्रूफ नहीं है, तब ऐसे में दिक्कत तो जरूर होती है। लेकिन अगर आपके पास 100 ग्राम तक सोना है, तो आप अब सोने को गिरवी रख भी लोन ले सकते हैं। जी हां, यह बिल्कुल सत्य है। 

अब इसके लिए आपको करना क्या है, यही आपको आज बताया जाएगा। लेकिन इसके लिए इस आर्टिकल को आपको लास्ट तक पढ़ना होगा।

ये पढ़ें –

> किसान क्रेडिट कार्ड पर कितना लोन मिलता है

> 5 ग्राम सोने पर कितना लोन मिल सकता है 

2024 में सोने पर लोन कैसे लें?

100 ग्राम सोने पर कितना लोन मिलता है

यहां पर हम सोने पर लोन क्या होता है, इसकी क्या विशेषताएं होती है और फिर इसके लिए क्या एलिजिबिलिटी होती है, यह आपको बताया जाएगा। चलिए अब शुरू करते हैं।

100 ग्राम सोने पर लोन क्या होता है? 

सबसे पहले बात करेंगे कि, हम किसे 100 gm पर लोन कहेंगे, तो यह गोल्ड लोन के अंतर्गत आने वाला लोन है इसमें आपको जब आप लोन लेंगे, तो आपको सोने की आभूषण गिरवी रखने होते हैं और तब जाकर आपको लोन दिया जाता है। 

अब यहां पर ध्यान रखने वाली बात यह है कि, आपको सोने के आभूषण या सोने के सिक्के ही गिरवी रखने होते हैं। इसके अलावा आपको किसी अन्य चीजों को नहीं गिरवी के तौर पर रखना होता है। 

जब आप अपना गोल्ड बैंक में जमा करते हैं, तो इसके बाद गोल्ड के रेट के हिसाब से ही आपको लोन दिया जाता है।

सोनी पर लोन की क्या विशेषताएं होती हैं? 

चलिए जानते हैं कि, गोल्ड लोन की मुख्य विशेषताएं क्या-क्या होती है। 

सबसे पहले तो इस तरह के लोन में बहुत कम कागजी कार्रवाई करनी होती है, यानी की बहुत कम डॉक्यूमेंटेशन के साथ आपको यह लोन मिल जाता है।

इसके अलावा जब आप इस प्रकार का लोन लेते हैं, तो ऐसे में आपसे सैलरी स्लिप या कहें कि इनकम प्रूफ की मांग नहीं की जाती है। यह लोन जल्दी अप्रूव भी कर दिया जाता है। 

इसके लिए यहां पर प्रोसेसिंग फीस भी कम ही रहती है। जो मुख्य बात इसमें देखने को मिलती है। वह यह कि, आपको इसके लिए किसी प्रकार के क्रेडिट स्कोर की रिक्वायरमेंट नहीं होती है। 

साथ ही जब आप यह लोन ले लेते हैं, तो उसके बाद किसी भी पर्पस के लिए वह अमाउंट आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

गोल्ड लोन लेना है, तो उसके लिए क्या है क्राइटेरिया? 

चलिए जानते हैं कि, जब आप 100 ग्राम गोल्ड पर लोन लेंगे, तो उसके लिए आपके पास क्या क्राइटेरिया होना चाहिए।

  • आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक हो। 
  • आवेदक के पास सोने की सिक्के या सोने की आभूषण हो। 
  • आवेदक के पास बैंक खाता हो। 
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हो।  

ये भी पढ़ें –

> क्या मुझे एमबीबीएस के लिए 60 लाख का एजुकेशन लोन मिल सकता है

> 50000 रु. सैलरी पर कितना पर्सनल लोन देते हैं बैंक

किन डॉक्यूमेंट के साथ हम 100 ग्राम सोने पर लोन ले पाएंगे? 

अब जब आपको गोल्ड लोन लेंगे, तो ऐसे में आपको कुछ डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। अब जैसा कि, आपको बताया गया, बहुत कम डॉक्यूमेंट आपको चाहिए होते हैं। 

इसमें आपको मुख्य तौर पर पहचान प्रमाण पत्र, पता प्रमाण पत्र के साथ-साथ पासपोर्ट साइज फोटो की रिक्वायरमेंट होती है। 

इसके अलावा जैसा कि आपको बताया, आपको यहां पर इनकम प्रूफ की रिक्वायरमेंट नहीं होती है। लेकिन अगर आप अपने साथ ये ले जाए, तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा।

किस तरह से ले सकते हैं गोल्ड लोन? 

अब बात करें कि, आप कैसे गोल्ड लोन ले सकते हैं, तो देखिए इसके लिए आपको ऐसा बैंक ढूंढना है, जहां पर आपको गोल्ड लोन ऑफर किया जा रहा है। 

वैसे तो सभी बैंक आपको यह लोन ऑफर करते हैं। अब जब आपको पता लग जाता है कि, कोई पार्टिकुलर बैंक ये लोन दे रहा है। इसके बाद आप उस बैंक में जाए और वहां पर आपको आवेदन फॉर्म भरना है। 

साथ ही आपको सोने के आभूषण भी वहां पर गिरवी रखने को देने होंगे। इसके बाद आप आवेदन फार्म को रिक्वायर्ड डॉक्युमेंट्स के साथ अटैच कर बैंक में जमा कर सकते हैं।

गोल्ड पर लोन लेने से कितना पैसा मिलता है?

चलिए अब जानते हैं कि, जब आप किसी भी बैंक या किसी फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन से लोन लेते हैं, तो इसमें आपको कितना लोन मिलता है। 

जैसा कि शुरुआत में ही आपको बताया गया था, सोने की शुद्धता के अनुसार ही आपको लोन मिलता है और जब आप गोल्ड लोन लेते हैं, तो इसमें आपको ₹10000 से 1 करोड़ रुपए तक का लोन मिल जाता है। 

अब जब 100gm सोने पर आप लोन लेंगे, तो उसमें करीब आपको 3.50 लाख रुपए तक का लोन मिल जाता है। आपको सोने के 75% के दाम का लोन प्राप्त हो जाता है। 

कहने का मतलब ये है कि, सोने के market price के हिसाब से ही लोन अमाउंट तय किया जाएगा। जो भी सोने का मार्केट रेट है, आपको उसी रेट के अनुसार बैंक लोन देंगे। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि, सोने की शुद्धता कम से कम 18 कैरेट तक तो हो।

कितने ब्याज दर में सोने पर लोन मिलता है?

अब बात करें कि, आपको कितने ब्याज दर के साथ यू लोन मिलता है, तो अलग-अलग बैंक में आपको यह अलग-अलग देखने को मिलता है। नीचे लिस्ट के साथ यह आपको आसानी से समझ आ जाएगा। 

बैंक ब्याज दर
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 7.50%
केनरा बैंक 7.35%
पंजाब एंड सिंध बैंक 7%
यूनियन बैंक 8.20%
बैंक ऑफ़ इंडिया 8.5%
यूको बैंक 8.50%
पंजाब नेशनल बैंक 8.75%

सोनी पर मिलने वाला लोन किन फैक्टर पर डिपेंड होता है? 

अब बात करें कि, जब आप कितने भी ग्राम पर सोने पर लोन लेते हैं, तो यह लोन किन फैक्टर पर डिपेंड करता है। देखिए यह सिर्फ सोने की शुद्धता और सोने के मार्केट वैल्यू पर ही depend करता है। 

अब सोने की शुद्धता के बारे में बात करें, तो यह 18 कैरेट से 22 कैरेट तक होना जरूरी है। जबकि सोने की मार्केट वैल्यू 75 से 80% रहती है, तो यही 2 ऐसे फैक्टर है, जहां पर आपका लोन अमाउंट तय होता है।

गोल्ड लोन बेहतर क्यों होता है? 

अब एक और टॉपिक जो आपके लिए बहुत जरूरी है। वह यह कि, जब आप गोल्ड लोन लेते हैं, तो यह लोड अन्य लोन से अधिक बेहतरीन क्यों होता है। जैसा कि ये एक सिक्योर्ड लोन है, तो यहां पर कोई भी आदमी लोन के कर्ज में नहीं पड़ता है। 

आपको इसमें सिर्फ ब्याज ही देना पड़ता है। इसके अलावा पैसे का अगर आप बंदोबस्त कर लेते हैं, तो इसके बाद आप ये लोन बंद भी कर सकते हैं। 

जब आप लोन पूरा चुका लेते हैं, तो फिर गिरवी रखा सोना आप अपने पास रख सकते हैं। इस प्रकार से यह दूसरे लोन के मुकाबले बेहतर लोन समझा जाता है।

Also Read-

> 5 बीघा जमीन पर कितना लोन मिल जायेगा 

> भारत में ₹20000 के वेतन पर आप कितना पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते हैं

> BA मार्कशीट पर लोन कौन सी बैंक दे रही है

> 2024 में एक बीघा जमीन पर कितना लोन मिल सकता है

FAQ: 100 ग्राम सोने पर कितना लोन मिलता है से अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

100 gm गोल्ड पर कितना लोन मिल जाता है?

जब आप 100 ग्राम सोने पर लोन लेते हैं तो इसमें आपको लगभग 3.50 लाख रुपए का तो लोन मिल जाता है और फिर ये डिपेंड करता है कि, आपके सोने की शुद्धता कितनी है।

ये लोन कहां से मिलता है?

आप यह लोन बैंक से भी ले सकते हैं, या फिर एनबीएफसी भी आपको इस प्रकार का लोन ऑफर करते हैं।

सस्ते ब्याज दर में सोने पर लोन मिल जायेगा?

जी हां, वैसे तो अन्य प्रकार के लोन के मुकाबले सस्ते ब्याज दर में ही आपको ये लोन मिलता है। लेकिन अगर आप और भी सस्ते ब्याज दर पर लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि, जिस बैंक से आप लोन लेंगे, उस बैंक के साथ आपका अच्छा संबंध हो।

सोने पर ज्यादा से ज्यादा लोन कैसे ले सकते हैं?

सोने पर अगर आप अधिक से अधिक लोन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपका सोना शुद्ध होना चाहिए। जितना ज्यादा सोना शुद्ध होगा, उतना ही अधिक लोन आपको मिल पाएगा। 

सलाह 

100 ग्राम सोने पर कितना लोन मिलता है के बारे में इस आर्टिकल में आपको जानकारी दी गई, जिसमें आपको बताया गया कि,किस प्रकार से अगर आप सोने पर लोन लेना चाहते हैं, तो कहां से आप यहां लोन ले सकते हैं और कैसे आप आवेदन कर सकते हैं। 

हमें उम्मीद है कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार के टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहे।