25000 की सैलरी पर कितना लोन मिल सकता है? 2 तरीके से ले लोन

25k सैलरी पर लोन कैसे मिलेगा

Rate this post

Last Updated on 9 September 2024 by Abhishek Gupta

25000 की सैलरी पर कितना लोन मिल सकता है? आप पता करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको 25000 Ki Salary Par Kitna Loan Mil Sakta Hai के बारे में जानकारी दी जाएगी।

क्या आपकी सैलरी ₹25000 तक है और आपको लोन की आवश्यकता है। लेकिन आपको पता नहीं है कि, मुझे लोन लेने से पहले किन चीजों का ध्यान रखना है, लोन लेने के लिए क्या डॉक्यूमेंट की रिक्वायरमेंट होती है, इसके लिए क्या क्राइटेरिया होता है। 

ऐसे में इन्हीं टॉपिक के बारे में आपको विस्तार से बताया जाएगा। इसके लिए इस आर्टिकल को आप जरूर लास्ट तक पढ़ें।

ये पढ़ें –

> Lic पॉलिसी पर कितना लोन मिल सकता है

> 10th मार्कशीट पर लोन लेना है, कहां से लें

Page Contents show

सैलरी ₹2500 है, तो लोन कैसे मिलेगा?

25000 की सैलरी पर कितना लोन मिल सकता है

दोस्तों यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। हम यहां पर कोशिश करेंगे कि, अगर आप लोन की जानकारी यहां पर लेने आए हैं, तो आपको सम्पूर्ण जानकारी हम देंगे। चलिए अब शुरू करते हैं।  

किस-किस तरह के लोन ₹25000 की सैलरी पर मिल जाता है? 

चलिए सबसे पहले हम जानेंगे कि, अगर आपकी सैलरी ₹25000 है, तो इसमें आपको कौन-कौन से लोन मिल पाएंगे। 

सबसे पहले तो पर्सनल लोन ले आप ले पाएंगे और पर्सनल लोन के बारे में ही आपको इस आर्टिकल में बताएंगे। इसके अलावा होम लोन भी आपको इसमें मिल जाता है। 

आप घर खरीदने के लिए या घर को renovate करने के लिए किसी भी बैंक या फाइनेंशियल संस्थान से लोन ले सकते हैं। इसके अलावा बिजनेस लोन भी आपको बिजनेस करने के लिए मिल जाएगा। 

25000 की सैलरी पर लोन लेने के लिए किन चीजों का ध्यान रखें? 

जब आप 25000 की सैलरी पर लोन लेंगे, तो ऐसे में आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा। अब कौन-कौन सी चीज आपको ध्यान रखनी है, इसके बारे में नीचे बताया गया है। 

1. लोन अमाउंट 

देखिए जब आपको बैंक लोन देंगे, तो बैंक आपको आपकी salary के basis पर ही लोन देंगे। यह लोन ज्यादा भी हो सकता है, तो यह कम भी हो सकता है। 

ऐसे में आपको इतना ही लोन लेना है, जितना लोन आपको चाहिए और जितना लोन आपकी जरूरत के लिए sufficient है। 

2. ब्याज दर 

बैंक आपको किस-किस ब्याज दर के साथ लोन दे रहे हैं, यह आपको जरुर चेक करना है। आप इसके लिए अलग-अलग बैंकों द्वारा दिए जाने वाले ब्याज दरों को चेक कर सकते हैं, जिससे आपको सच्चे से सस्ते ब्याज दर वाले बैंक खोजने को मिल जाएंगे। 

3. क्रेडिट स्कोर 

अगर तो आपका क्रेडिट स्कोर 700 से अधिक है, तब यह आपके लिए बेहतर रहता है। लेकिन अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है, तो ट्राई करें कि, आप इसे सुधारें।  

ऐसा इसीलिए क्योंकि क्रेडिट स्कोर के बेसिस पर आपको लोन मिलता है। ऐसे में आप अपने जितने भी बिल आपके pending पड़े हैं, वह सभी भरें और जो आपने पहले लोन लिया है, वह लोन आप पहले चुकता कर ले।

ये भी पढ़ें –

> 2 बीघा जमीन पर बैंक लोन देते हैं या नहीं 

> सिविल कम है तो क्या करें

₹25000 की सैलरी पर लोन लेने के लिए क्या है क्राइटेरिया? 

जब आप 25000 की सैलरी पर लोन लेंगे, तो ऐसे में आपको कुछ क्राइटेरिया को फुलफिल करना होगा, इसके बारे में नीचे बताया गया है।

  • आवेदक की उम्र 21 साल से अधिक हो। 
  • आवेदक भारतीय नागरिक हो। 
  • आवेदक की सैलरी बैंक खाते में आती हो। 
  • आवेदक सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में काम करता हो। 
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हो। 
  • आवेदक के नाम पर कोई और लोन न हो। 
  • आवेदक का क्रेडिट स्कोर अच्छा हो। 

किन डॉक्यूमेंट के साथ हमें ₹25000 की सैलरी पर लोन मिलेगा? 

अब डॉक्यूमेंट के बारे में बात करें, तो नीचे आपको ऐसे डॉक्यूमेंट की लिस्ट दी गई है, जो जब आप पर्सनल लोन लेंगे, तब आपको उन डॉक्यूमेंट की रिक्वायरमेंट होगी। 

  • पहचान प्रमाण पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस 
  • पता प्रमाण पत्र: वोटर आईडी कार्ड, यूटिलिटी बिल 
  • आय प्रमाण पत्र: बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप 
  • पासपोर्ट साइज फोटोस 
  • एप्लीकेशन फॉर्म 
  • केवाईसी डॉक्युमेंट्स 

आपको प्रमुख की डॉक्यूमेंट की लिस्ट जरूर दी गई है। लेकिन आपको ध्यान रखना है कि, जब आप लोन लेंगे, तो आप जिस बैंक से लोन लेंगे, उस बैंक से डॉक्यूमेंट के बारे में जरूर जिक्र कर लें।

कैसे ₹25000 की सैलरी पर लोन मिल सकता है?

अब बात करें कि, 25000 की सैलरी पर आपको कैसे लोन मिल सकता है, तो यह आप दो तरीके से ले पाएंगे। दोनों तरीकों के बारे में नीचे बताया गया है। 

1. ऑफलाइन तरीके से कैसे लोन मिलेगा?

अगर आप ऑफलाइन तरीके से लोन लेना चाहते हैं। ऐसे में जिस बैंक के आपका खाता है, उस बैंक के आसपास के ब्रांच में आपको जाना है। 

ब्रांच में जाने के बाद मैनेजर से आपको बात करनी होगी। लोन के बारे में आपको जानकारी प्राप्त करनी है। इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म वहां पर दिया जाता है।

उस एप्लीकेशन फॉर्म को आपको ध्यानपूर्वक भरना होता है और फिर आपको जो भी डॉक्यूमेंट आपसे मांगे गए हैं, उन डॉक्यूमेंट को फॉर्म के साथ अटैच कर इसे जमा कर देना होता है।

ऑनलाइन तरीके से कैसे ले लोन? 

अब ऑनलाइन तरीके की बात करें, तो इसके लिए आपको बैंक के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। जब आप वहां पर जाते हैं, तो personal loan का एक क्षेत्र आपको देखने को मिलता है। 

वहां पर Apply Now का भी ऑप्शन आपको देखने को मिल जाएगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको एप्लीकेशन को भरना है और फिर डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है और फिर आप इसे जमा कर सकते हैं। 

कितने दिनों में लोन अप्रूव कर दिया जाता है? 

अब जब आप ऑफलाइन तरीके से या ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर लेते हैं, तो इसके बाद इसमें करीब एक हफ्ते का समय लगता है और फिर अगर आपका फोन वेरीफाई हो जाता है, तो आपके खाते में लोन राशि ट्रांसफर कर दी जाती है। 

कितना लोन हमें ₹25000 की सैलरी पर मिलेगा? 

अब जो इंपॉर्टेंट टॉपिक हम आपके साथ शेयर करेंगे, वह यह कि, जब आप लोन आपको मिलता है, तो कितना लोन पर मिलता है। यह दो चीजों से यहां पर डिसाइड किया जाता है। 

1. Multiplier Method

यह एक ऐसी Method है, जिस Method को अक्सर बहुत बैंक, एनबीएफसी इत्यादि द्वारा इस्तेमाल किया जाता है कि, आपको कितना लोन मिल पाएगा। 

यह आवेदक के monthly income के अकॉर्डिंग तय किया जाता है। साथ ही यह एप्लीकेंट के monthly income तथा जिस लेंडर से आप लोन ले रहे हैं, उसके अकॉर्डिंग यह मल्टीप्ल रेंज 10 से 24 गुना तक हो सकती है। 

अगर तो किसी की सैलरी अच्छी खासी है और जिस कंपनी में वह काम करता है, वह कंपनी का high status है, तो ऐसे में आपको lowest interest rates के साथ लोन मिलने की संभावना होती है। 

इसके अलावा अगर आपके पास किसी प्रकार के वर्तमान की कोई monthly obligation नहीं है, तब भी आपको higher loan amount मिल जाएगा। अब इसको देखकर आप समझ सकते हैं कि, आपको कितना लोन मिल सकता है।

2. EMI/NMI Ratio

आपको कितना लोन अमाउंट मिलेगा ,यह इस फैक्टर के द्वारा भी डिसाइड किया जाता है। EMI की बात करें तो यह Equated Monthly Installments होता है, जबकि NMI का मतलब Net Monthly Income होता है। 

इसके रेशी के इस्तेमाल से पता लगाना जाता है कि, आप अपने मंथली इनकम का कितना पर्सेंट अपने बिल भरने में लगा रहे हैं और फिर इसके अकॉर्डिंग आपको loan amount disbursed किया जाता है। 

लोन अमाउंट को इफेक्ट करने वाले कौन-कौन से कारक है? 

जब आप 25000 की सैलरी पर लोन लेते हैं, तो ऐसे में कौन-कौन से ऐसे फैक्टर हो सकते हैं, जिन फैक्टर से आपका लोन अमाउंट इफेक्ट हो सकता है, इसके बारे में नीचे बताया गया है।

1. सिबिल स्कोर 

जैसा की शुरुआत में आपको बताया था, अपना सिबिल स्कोर अच्छा रखना चाहिए। इससे आपको ज्यादा से ज्यादा अमाउंट में लोन तो मिलता है ही। साथ ही बहुत ही जल्दी आपका लोन अप्रूव हो जाता है।

2. आवेदक की उम्र 

हर कोई बैंक, एनबीएफसी आवेदक की उम्र पर जरूर कॉल करते हैं। अगर किसी की उम्र कम से कम होती है, तो बैंक को यह आभास हो जाता है कि, वह लोन समय में भर सकता है। 

ऐसा इसलिए क्योंकि उसके पास employment time बहुत बचा होगा जबकि ऐसे व्यक्ति जिनके पास कम से कम नौकरी का टाइम बचा होता है, उन्हें लोन कम अमाउंट में दिया जाता है। 

3. बैंक के साथ संबंध 

यह भी एक ऐसा फैक्टर है, जो लोन अमाउंट को इफेक्ट करता है। अगर किसी का बैंक के साथ अच्छा संबंध रहता है, तो आपको लोन जल्दी मिल जाता है। 

यदि आपने पहले लोन लिया है, तो आप उस लोन को छोटा कर सकते हैं। इससे आपके बैंक के साथ अच्छे रिश्ते हो सकते हैं। 

₹25000 की सैलरी पर कितने ब्याज दर के साथ लोन मिलता है? 

अब बात करें 25000 की सैलरी पर मिलने वाली ब्याज दर की, तो अलग-अलग बैंक आपको अलग-अलग इंटरेस्ट रेट के साथ लोन देते हैं, यह नीचे टेबल के साथ बताया गया है।

Bank Interest rate
State Bank of India 11.15%
Punjab National Bank 10.40%
Axis Bank 10.99%
Kotak Mahindra Bank 10.99%
ICICI Bank 10.80%
Tata Capital 10%
Federal Bank 12%
HDFC Bank  10.50%

सस्ते से सस्ते ब्याज दर के साथ कैसे लोन लिया सकता है? 

अब बात करें कि, अगर आपको चाहिए कि, आप सस्ते से सस्ते ब्याज दर में लोन प्राप्त करें। ऐसे में आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं। सबसे पहले आपको ट्राई करना है कि, आपका सिविल स्कोर अच्छा हो। 

सिबिल स्कोर अच्छा होने पर ही आपको कम से कम इंटरेस्ट रेट में लोन मिलता है। इसके अलावा अब यहां पर यह भी देखने वाली बात है कि, अगर आप पहले ही लोन लिए हुए हैं, तो आप उस लोन को चुकता कर लें। 

साथ ही अगर आप festive season में लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तब आपको सस्ते ब्याज दर में लोन मिलने की संभावना होती है। वही ब्याज दर को कंपेयर कर भी आप सस्ते ब्याज दर पर लोन ले सकते हैं। 

Also Read-

> 2024 में किस ऐप से अपना सिविल चेक करें

> भेड़ पालन लोन का लाभ किसे मिल सकता है

> गांव में घर बनाने के लिए लोन के लिए कहां जाऊं

> Flipkart se emi par mobile kaise le

FAQ: 25000 की सैलरी पर कितना लोन मिल सकता है से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

अगर मेरी सैलरी ₹25000 है, तो मैं लोन ले सकता हूं?

जी हां, आसानी से ₹25000 की सैलरी पर आप लोन ले सकते हैं। यह आप बैंक से भी ले सकते हैं, तो एनबीएफसी से भी आप ले सकते हैं।

किस तरह के लोन ₹25000 की सैलरी पर हम ले सकते हैं?

आप यहां पर पर्सनल लोन ले सकते हैं। इसके अलावा बिजनेस लोन, होम लोन इत्यादि भी आपको मिल जाएगा।

पर्सनल लोन की क्या विशेषताएं होती है?

पर्सनल लोन की विशेषताओं की बात करें, तो यह एक तो किसी भी पर्पस के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त इसके लिए बहुत कम डॉक्यूमेंट की रिक्वायरमेंट होती है और बहुत जल्दी यह लोन अप्रूव हो जाता है। 

सलाह

25000 की सैलरी पर कितना लोन मिल सकता है के बारे में इस आर्टिकल में आपको जानकारी दी गई। इसमें आपको बताया गया कि, अगर आपकी सैलरी ₹25000 है तो, कैसे आप लोन ले सकते हैं और लोन अबाउट किन-किन फैक्टर पर डिपेंड करता है।

हमें उम्मीद है कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार के टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहे।