पैन कार्ड से सिविल कैसे चेक करें? क्यों जरूरी है पैन कार्ड

पैन से सिविल पता करना है

5/5 - (1 vote)

Last Updated on 4 July 2024 by Abhishek Gupta

क्या आप पैन कार्ड से सिविल कैसे चेक करें पता करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आज आपको Pan Card Se Cibil Kaise Check Kare के बारे में जानकारी दी जाएगी।

आप अगर लोन लेना चाहते हैं, तो ऐसे में सिबिल स्कोर का बहुत महत्व होता है। आप अगर लोन ले भी चुके हैं, तो फिर भी अगले लोन लेने के लिए कितना आपका स्कोर है, यह भी पता करना जरूरी होता है। 

अब ऐसे में किस प्रकार से यहां पर सिबिल स्कोर चेक कर पाएंगे। इस बारे में आपको आज जानकारी दी जाएगी। इसके लिए इस आर्टिकल को आपको लास्ट तक पढ़ना होगा। 

ये पढ़ें –

> लोन आईडी नंबर क्या होता है और लोन नंबर कैसे चेक करें

> अपने नाम पर कितने लोन है कैसे चेक करें

Page Contents show

पैन कार्ड नंबर से अपना सिबिल स्कोर कैसे जांचें?

पैन कार्ड से सिविल कैसे चेक करें

यहां पर हम सिबिल स्कोर क्या होता है। इसके अतिरिक्त सिविल स्कोर चेक करने के लिए पैन कार्ड की आवश्यकता क्यों पड़ती है, के अलावा फिर किन तरीकों से यहां पर सिबिल स्कोर चेक कर पाएंगे के बारे में बताएंगे। चलिए अब शुरू करते हैं।

सिविल नंबर क्या होता है?

सबसे पहले हम सिविल नंबर के बारे में जानकारी देंगे। यह एक ऐसा नंबर होता है, जो तीन अंको का होता है और इसी के बेसिस पर किसी व्यक्ति को कितना लोन मिलेगा, कितना प्रतिशत ब्याज दर उसे दिया जाएगा तय किया जाता है।

कहा जाता है कि, अगर क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक है, तो ये सबसे अच्छा क्रेडिट स्कोर माना जाता है। इससे लोन मिलने की संभावना बहुत होती है।

नीचे टेबल के साथ आपको सिबिल स्कोर की रेंज दी हुई है। इसमें सिबिल स्कोर रेंज के साथ-साथ उसे रेटिंग क्या दी जाती है, यह बताया गया है।

सिबिल स्कोर रेंजरेटिंग
300 से 500 Poor
550 से 650Average
650 से 750Good
750 से 200Excellent

सिबिल स्कोर चेक करने के लिए पैन कार्ड डिटेल क्यों चाहिए होती है? 

जब कोई भी सिबिल स्कोर चेक करना होता है। ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट पैन कार्ड होता है और इसीलिए सिबिल स्कोर अगर आप चेक करते है, तो पैन कार्ड की वहां पर आवश्यकता पड़ जाती है। 

इसके अलावा जैसा कि सभी के पास एक unique PAN है। ऐसे में किसी भी फाइनेंशियल या बैंकिंग से रिलेटेड डाटा क्रेडिट ब्यूरो को डिटेल लोकेट करने के लिए आसान कर देता है। 

आसानी से कोई भी फ्री में Pan Card के इस्तेमाल से सिविल चेक कर सकता है। Pan Card सभी फाइनेंसियल अकाउंट और टैक्स पेमेंट से लिंक रहता है। ऐसे में सिविल को डाटा aggregate करने में हेल्प मिलती है।

Pan Card से सिविल चेक करने के लिए किन चीजों की रिक्वायरमेंट होगी? 

चलिए अब जानते हैं कि, अगर आप Pan Card से सिविल चेक करते हैं। ऐसे में किन-किन चीजों की आपको जरूरत होगी। 

सबसे पहले तो पैन कार्ड आपको यहां पर चाहिए होगा। इसके अलावा आपके पास पैन कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यहां पर होना चाहिए। आपको मोबाइल नंबर वेरीफाई करना होता है।

ये भी पढ़ें –

> मुझे बकरी पालन के लिए सब्सिडी कैसे मिल सकती है

> किराना दुकान खोलने के लिए कितना लोन मिलेगा

सिविल पर पैन कार्ड का क्या महत्व है?

देखिए पैन कार्ड नंबर यानि Permanant Account Number एक 10 अंकों का Unique Alphanumeric Number होता है। 

भारत में जितनी भी टैक्स देने वाली entities हैं, उन्हें यह नंबर assign किया जाता है। ऐसे में क्रेडिट रिपोर्ट चेक करने के लिए एक ओरिजिनल पैन कार्ड होना जरूरी हो जाता है।

आप पैन कार्ड के जरिए सिर्फ क्रेडिट चेक ही नहीं, उसे डाउनलोड भी कर लेते हैं। यह आपके बैंक अकाउंट के साथ-साथ फाइनेंशियल अकाउंट्स के साथ associate रहता है। 

इसी डीटेल्स locate करने के लिए हेल्प मिल जाती है और जब पैन कार्ड के इस्तेमाल से क्रेडिट रिपोर्ट आप चेक करेंगे, तो ऐसे में सिर्फ क्रेडिट प्रोडक्ट्स ही आप इससे चेक कर पाएंगे।

सिबिल स्कोर चेक करने के लिए पैन कार्ड क्यों इंपॉर्टेंट होता है? 

चलिए अब जानते हैं कि, सिविल स्कोर चेक करने के लिए Pan Card क्यों इंपॉर्टेंट होता है। पैन कार्ड नंबर से applicant के इनफार्मेशन को लोकेट करने में हेल्प मिल जाती है। 

इसके अलावा इनफॉरमेशन लोकेट करने के लिए ही नहीं, बल्कि यूजर के इनफार्मेशन को ऑथेंटिकेट करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रकार से सिविल स्कोर चेक करने के लिए पैन कार्ड बहुत इंपॉर्टेंट हो जाता है।

सिबिल स्कोर किस प्रकार से चेक किया जा सकता है? सिबिल स्कोर चेक ऑनलाइन फ्री

चलिए अब हम आपको अलग-अलग तरीकों के बारे में जानकारी देंगे, जिन तरीकों से आप सिविल स्कोर चेक कर सकते हैं। 

वेबसाइट के द्वारा 

आपको सिबिल स्कोर चेक करने का official website की हेल्प लेने को मिल जाएगी। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा 

1. ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर Get Your CIBIL Score पर क्लिक करें  

इसके लिए सबसे पहले आप सिबिल स्कोर की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएंगे। जब आप वहां पर जाते हैं, तो टॉप राइट कॉर्नर में आपको Get Your CIBIL Score का एक ऑप्शन देखने को मिल जाएगा। 

इस पर आपको क्लिक करना है। यह करने के बाद आपको अपना preferred subscription plan सेलेक्ट करना होता है। 

2. अब यह इनफॉरमेशन भरें 

इसके बाद आपको कुछ रिक्वायर्ड इनफॉरमेशन भरनी होती है। इसमें आपको मोबाइल फोन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल एड्रेस इत्यादि भरना होता है, फिर अकाउंट के लिए आपको पासवर्ड क्रिएट करना होगा।

3. पैन कार्ड को सेलेक्ट कर identity करें वेरीफाई 

इसके बाद आपको अपना Id Type सेलेक्ट करना होता है, तो पैन कार्ड को आप सेलेक्ट करेंगे और फिर पैन कार्ड नंबर आपको fill up करना होगा। 

इसके बाद आपको अपनी आइडेंटिटी को वेरीफाई करना होगा और फिर रिक्वायर्ड इनफॉरमेशन भरेंगे। 

4. Subscription कर सकते है कैंसल 

इसके बाद आपको make payment वाले टैब में जाना है। अब जैसा कि, आपको अपना यहां पर सिर्फ एक ही बार सिबिल स्कोर ही चेक करना है। ऐसे में आप अपनी सब्सक्रिप्शन को कैंसिल कर सकते हैं। 

5. अब sign-in सिविल स्कोर देखें 

इसके बाद आपको साइन इन करना होगा। इसके लिए email address की आपको हेल्प लेनी होगी। फिर रिक्वायर्ड इनफॉरमेशन आपको भरनी है। 

इसके बाद submit बटन पर आपको क्लिक कर देना होता है। यहां पर क्लिक करते हैं, तो सिविल स्कोर आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा। 

एप्लीकेशन के द्वारा 

वैसे तो ढेरों एप्लीकेशन सिविल स्कोर चेक करने के लिए आपको मिल जाती है। यहां पर हम पेटीएम एप्लीकेशन के द्वारा किस प्रकार से आप यह चेक कर पाएंगे इस बारे में बताते हैं। 

1. एप्लीकेशन डाउनलोड कर लॉगिन करें

सबसे पहले आपको सिबिल स्कोर चेक करने के लिए पेटीएम एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा। इसे डाउनलोड करने के बाद आपके लॉगिन कर लेना होगा, जिसके लिए आपको मोबाइल नंबर fill कर ओटीपी वेरीफाई करना होगा। 

2. Free Credit Score पर क्लिक करें 

जब आप यहां पर लॉगिन कर लेते हैं, तो Loans and Credit Cards पर आपको जाना है। वहां पर जाने के बाद Free Credit Score आपको सेलेक्ट करना होगा। 

जब आप यहां पर इसे सेलेक्ट करते हैं, तो इसके बाद आने वाली स्क्रीन में आपका क्रेडिट स्कोर डिस्प्ले हो जाएगा।

ये एप भी कर सकते हैं इस्तेमाल 

सिविल चेक करने के लिए आप एक अन्य एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका नाम है OneScore।

इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होता है। इसके बाद जब आप इसे ओपन करते है, तो Check My Score पर आपको क्लिक करना होगा। 

इसके बाद आप तो आपको कुछ डिटेल जैसे नाम, मोबाइल नंबर पैन कार्ड डिटेल भरनी है। जब आप यह सब डिटेल इंटर करते हैं, तो फिर आप उस पेज में आ जाते हैं, जहां पर आप सिबिल स्कोर चेक देख सकते हैं। 

पैन कार्ड चेंज होने से सिबिल स्कोर पर क्या इफ़ेक्ट होता है? 

चलिए अब जानते हैं कि, अगर आपका पैन कार्ड चेंज हो जाता है, तो इससे आपके सिबिल स्कोर पर क्या फर्क पड़ता है। इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर बहुत फर्क पड़ता है। 

आप अगर नया पैन कार्ड इशू करवाते हैं, तो इससे आपकी सिबिल स्कोर पर नेगेटिव इंपैक्ट पड़ता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि क्रेडिट हिस्ट्री के बेसिस पर ही आपका क्रेडिट स्कोर तय होता है। 

अगर आपका पैन कार्ड खो गया है और आपने डुप्लीकेट पैन कार्ड के लिए रिक्वेस्ट किया है, तो इसमें सिबिल स्कोर पर किसी प्रकार का फर्क नहीं पड़ेगा।

ऐसा इसीलिए क्योंकि इसमें जरूरी रहता है कि, आपका पैन कार्ड नंबर same हो। अब डुप्लीकेट पैन कार्ड आपका पैन नंबर same ही होगा। 

इसके साथ ही डिटेल भी वहां पर same ही होंगे। हालांकि आपके पास अगर दो पैन कार्ड है। ऐसे में आपको एक को तो surrender कर देना ही होगा।

सिबिल स्कोर को इफेक्ट करने वाले फैक्टर्स कौन से हैं? 

चलिए अब हम आपको बताते हैं कि, सिबिल स्कोर इस प्रकार से इफेक्ट होते हैं, यानी कि कौन-कौन से ऐसे फैक्टर हैं, जिनसे आपका क्रेडिट स्कोर इफेक्ट होता है।

1. Credit पर एक से अधिक enquiry 

जिस लेंडर से आप लोन लेना चाहते हैं। आपका क्रेडिट रिपोर्ट शो करता है कि, क्रेडिट कार्ड पर एक से ज्यादा इंक्वारी हुई है। 

ऐसे में इस पर आपका नेगेटिव इंपैक्ट पड़ता है। इससे यह impresion पड़ता है कि, वह क्रेडिट के लिए बहुत तत्पर है। 

2. पेमेंट हिस्ट्री 

इसका भी सिबिल स्कोर पर बहुत फर्क पड़ता है। अगर किसी की अच्छी क्रेडिट पेमेंट हिस्ट्री है। ऐसे में उन्हें अच्छा लोन मिल जाता है। 

3. क्रेडिट मिक्स 

देखिए जब किसी का क्रेडिट स्कोर कैलकुलेट किया जाता है। ऐसे में credit mix का उसमें बहुत योगदान रहता है। 

अगर किसी के पास एक से ज्यादा क्रेडिट अकाउंट है, तब ऐसे में यहां पर इंप्रेशन पड़ता है कि, वह एक से ज्यादा प्रकार के dept को मैनेज कर सकते हैं। 

Also Read-

> Bina Jamin Ka Loan kaise milega 

> सुअर पालन के लिए लोन कैसे ले

> क्या मुझे होटल शुरू करने के लिए लोन मिल सकता है

> बिना डॉक्युमेंट के लोन कैसे मिलेगा

FAQ: पैन कार्ड से सिविल कैसे चेक करें से ज्यादातर पूछे जाने वाले सवाल 

क्या सिविल चेक करने के लिए कोई पैसे देने होते हैं?

जी नहीं, आपको सिबिल स्कोर फ्री में पता करने को मिलता है। इसमें आपको किसी प्रकार की पैसे नहीं खर्च करते को मिलते हैं।

क्या पैन कार्ड सिबिल स्कोर से संबंधित होता है?

देखिए सिबिल स्कोर पर पैन कार्ड डायरेक्टली लिंक नहीं होता है। लेकिन क्रेडिट रिपोर्ट एक्सेस करते वक्त इसका इस्तेमाल किया जाता है।

सिबिल स्कोर चेक कैसे किया जाता है?

इसके लिए इसके ऑफिशल वेबसाइट पर आप जा सकते हैं, जहां पर आप प्रक्रिया को फॉलो कर क्रेडिट स्कोर चेक कर सकते हैं।

क्या बिना पैन कार्ड के भी सिबिल स्कोर चेक किया जा सकता है?

जी हां, आप बिना पैन कार्ड के इस्तेमाल से भी सिविल स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप ड्राइवर लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि की हेल्प ले सकते हैं।

पैन कार्ड खोने से सिविल स्कोर पर फर्क पड़ेगा?

सिविल स्कोर पर फर्क तब नहीं पड़ेगा, जब आप डुप्लीकेट पैन कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं। क्या दो पैन कार्ड होना सही है? जी नहीं, यह बिल्कुल भी सही नहीं है। इसके लिए आपको एक पैन कार्ड को सरेंडर करना होगा। 

सलाह 

पैन कार्ड से सिविल कैसे चेक करें के बारे में आज आपको इस आर्टिकल में जानकारी दी गई। इसमें आपको बताया गया कि, किस प्रकार से और कितने तरीकों से यहां पर पैन कार्ड के इस्तेमाल से क्रेडिट चेक कर सकते हैं। 

उम्मीद है कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।