5 ग्राम सोने पर कितना लोन मिलता है? ये बैंक देगें कम ब्याज

Rate this post

Last Updated on 17 September 2024 by Abhishek Gupta

5 ग्राम सोने पर कितना लोन मिलता है? आप अगर जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको 5 Gram Sone Par Kitna Loan Milta Hai के बारे में जानकारी दी जाएगी।

क्या आप सोने पर लोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। 

जब कोई भी गोल्ड लोन लेने की सोचता है, तो ऐसे में पता नहीं होता है कि, कैसे यह लोन मिलता है, कौन-कौन से बैंक यह लोन देते हैं और इस लोन ले क्या फायदे होते हैं।

आज इसी के बारे में आपको आज बताया जाएगा। इसके लिए इस आर्टिकल को आपको लास्ट तक पढ़ना होगा। 

ये पढ़ें –

> 50 ग्राम सोने पर कितना लोन मिलता है

> स्वनिधि योजना के तहत बिना ब्याज का लोन कैसे मिलता है

2024 में सोने पर लोन कैसे मिलेगा?

5 ग्राम सोने पर कितना लोन मिलता है

यहां पर हम आपको बताएंगे कि, गोल्ड लोन होता क्या है, इस लोन को कब लेना चाहिए और फिर कैसे आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। चलिए अब शुरू करते हैं।

5 ग्राम सोने पर लोन क्या होता है? 

सबसे पहले हम बात करेंगे कि, 5 gm सोना पर लोन क्या होता है। जैसा कि यहां पर आपको पता चल रहा होगा कि, हम यहां पर सोने पर लोन की बात कर रहे हैं।  

यह एक ऐसे प्रकार का लोन होता है, जिस लोन में आपको सोने के आभूषण या सिक्कों को गिरवी रखना होता है और फिर तब जाकर आपको यह लोन मिलता है।

सोने पर लोन मिलने के क्या फायदे होते हैं? 

अब बात करें इस प्रकार के लोन के फायदों की, तो इसके आपको ढेरों फायदे हो जाते हैं। सबसे पहले तो यहां पर आपको सोना गिरवी रखना होता है। 

ऐसे में बैंक या एनबीएफसी आपसे किसी प्रकार का इनकम सर्टिफिकेट नहीं मांगते हैं। यह एक ऐसा लोन है,जो लोन आप बैंक से भी ले सकते हैं, या फिर एनबीएफसी से भी आप ले सकते हैं। 

यह लोन जब आप एनबीएफसी से लेते हैं, तो लोन बहुत जल्दी अप्रूव भी कर दिया जाता है। इसके अलावा इसमें आपको बहुत कम documentation की जरूरत होती है। 

इसके अलावा जब आप यहां पर लोन लेते हैं, तो आपको कम प्रोसेसिंग फीस देनी होती है और आपका क्रेडिट स्कोर भी यहां पर चेक नहीं किया जाता है, तो यह कुछ आपके आपको इसके फायदे देखने को मिल जाते हैं।

सोने पर लोन कब लेना चाहिए? 

अब बात करें कि, ऐसे कौन-कौन से लोग हैं, जिनको सोने पर लोन लेना चाहिए। 

देखिए सबसे पहले तो हम इसकी खासियत के बारे में बात करें, तो यह हो एक ऐसा लोन है, जिस लोन को आप फिर कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं, यानी कि किसी भी खर्चे में इस लोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

आप शादी के खर्चे, मेडिकल के खर्चे, पढ़ाई के खर्च या अन्य प्रकार के खर्चों के लिए यह लोन ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें –

> रजिस्टर्ड प्लॉट पर लोन लेने के लिए क्या योग्यता है

> पैन कार्ड से मुफ्त में अपना सिबिल स्कोर कैसे चेक करें

किस प्रकार के सोने को गिरवी पर रख सकते हैं? 

बहुत लोगों के मन में यह सवाल आता है कि, हम किस प्रकार के सोने को बैंक या एनबीएफसी के पास गिरवी के तौर पर रख सकते हैं। 

देखिए सिर्फ सोने के आभूषण और सोने के सिक्के ही आपको कॉलेटरल के रूप में जमा करने होते हैं। आप सोने की मूर्तियां, बिस्कुट या अन्य चीजें इत्यादि नहीं जमा कर सकते हैं।

5 ग्राम सोने पर लोन लेने के लिए क्या है योग्यता? 

चलिए जानते हैं कि, जब आप इस प्रकार का लोन लेंगे, तो इसके लिए आपके पास क्या योग्यता होनी चाहिए। 

हालांकि यह योग्यता एक बैंक से दूसरे बैंक में अलग-अलग हो सकती है। लेकिन जो मुख्य क्राइटेरिया आपसे मांगी जाती है, वह नीचे बताई गई है।

  • आवेदक भारतीय नागरिक हो। 
  • आवेदक बैंक की उम्र सीमा को फॉलो करता हो, जिसके लिए आवेदक की उम्र 18 साल से 75 साल तक हो। 
  • आवेदक के पास काम से कम 5 ग्राम सोना हो। 
  • सोने की शुद्धता कम से कम 18 कैरेट हो। 
  • आवेदक का सिविल स्कोर अच्छा हो। 

किन दस्तावेजों के साथ गोल्ड लोन दिया जाता है? 

अब बात आती है कि, जब आप गोल्ड पर लोन लेते हैं, तो ऐसे में को किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है, तो यहां पर आपको बहुत कम डॉक्यूमेंट चाहिए होते हैं। 

इसमें आपको पहचान प्रमाण पत्र, पता प्रमाण पत्र और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए होती है और हो सके तो इनकम प्रूफ भी आप ले जाएं। आपसे यह नहीं मांगा जाता है। फिर भी आप इसे जरूर अपने साथ ले जाए।

कैसे 5 ग्राम सोने पर हम लोन ले सकते हैं? 

अब बात करें कि, किस प्रकार से सोने पर आप लोन ले सकते हैं। अब इसके लिए ऐसे एनबीएफसी या बैंक आपको खोजना हैं, जो सोने पर लोन देते हैं। 

अधिकतर बैंक तो इसमें लोन देते हैं, तो आपको वहां पर जाना है और मैनेजर से आपको लोन के बारे में पूछताछ करनी है। 

इसके बाद एक आवेदन फार्म आपको दिया जाता है। उस फॉर्म को आपको सही-सही जानकारी के साथ भरा होता है। 

फिर जो डॉक्यूमेंट ऊपर आपको बताए गए हैं, उन डॉक्यूमेंट को आपको फार्म के साथ अटैच करना होता है और फिर आप उसे जमा कर सकते हैं। इस प्रकार से लोन के लिए आप अप्लाई कर सकते हैं। 

कौन-कौन से बैंक सोने पर लोन देते हैं? 

अब बात करें कि, ऐसे कौन-कौन से बैंक है, जो आपको सोने पर लोन देते हैं। यहां पर टॉप 5 बैंकों के बारे में बात करेंगे।

1. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 

अगर आप गोल्ड लोन लेना चाहते हैं, तो सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से भी आप लोन ले सकते हैं। इसमें आपको ₹10000 से 40 लाख रुपए तक का लोन दे दिया जाता है।

आपको यहां पर जो लोन आपको मिलता है, उसका ब्याज दर 8.45% से 8.50% तक रहता है। जब आप यहां पर लोन लेते हैं, तो आपको 0.50% प्रोसेसिंग फीस के तौर पर चुकाना होता है, जो कि लगभग ₹500 से ₹5000 तक हो सकता है। 

2. एचडीएफसी बैंक 

यह बैंक कभी आपको कम से कम ब्याज दर पर लोन प्रोवाइड करता है। यहां पर आप 8.50% से लेकर 17.30% तक के ब्याज के साथ लोन ले सकते हैं। 

हालांकि लोन और लोन की अवधि पर ब्याज दर डिपेंड करता है। जब आप यहां पर लोन लेते हैं, तो आपको कुछ परसेंट प्रोसेसिंग फीस के तौर पर चुकाना होता है। 

3. भारतीय स्टेट बैंक 

आप इस बैंक से भी लोन ले सकते हैं। आपको यहां पर ₹20000 से 50 लाख रुपए तक का गोल्ड लोन मिल जाता है, जो कि आपके लिए अच्छी राशि हो सकती है। 

यहां पर 8.70% के साथ आपको ब्याज दर चुकाना होता है। यहां पर खास बात यह है कि, जब आप तीन लाख रुपए तक का लोन लेंगे, तो किसी प्रकार की प्रोसेसिंग फीस आपको नहीं देनी होगी। 

लेकिन इससे अधिक का लोन आप लेते हैं, तो आपको प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी। 

4. यूको बैंक 

यूको बैंक भी आपको गोल्ड लोड ऑफर करता है, जिसका ब्याज दर 8.60% से 9.40% तक होता है। इसके अलावा प्रोसेसिंग फीस भी आपको यहां पर देनी होती है।

प्रोसेसिंग फीस के तौर पर आपको ढाई सौ रुपए से लेकर ₹5000 तक की प्रोसेसिंग फीस देनी होती है और यहां पर ब्याज दर अलग-अलग amount पर अलग-अलग रहता है।

5. इंडियन बैंक 

इस बैंक से भी आप गोल्ड लोन ले सकते हैं, जहां पर 8.65% से 10.40% तक के ब्याज दर के साथ आपको लोन दिया जाता है। यहां पर आपको OD against Gold Jewels पर किसी प्रकार की प्रोसेसिंग फीस नहीं होती है।

गोल्ड लोन नहीं चुका पाने पर क्या होता है? 

जब आप गोल्ड लोन लेते हैं और गोल्ड लोन आप नहीं चुका पाते हैं, तो ऐसे में जो अपने बैंक में सोना गिरवी रखा होता है, वह बैंक जप्त कर लेता है और फिर हो सकता है कि, बैंक उसे बेचकर आपकी राशि एकत्र कर ले। 

Also Read-

> 4 बीघा खेत पर लोन कितना मिलता है

> पट्टे की जमीन पर लोन कैसे लें

> आईडीएफसी फर्स्ट बैंक कितना लोन देता है

> अपने नाम का लोन कैसे देखें

FAQ: 5 ग्राम सोने पर कितना लोन मिलता है से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

हमें गोल्ड लोन कब लेना चाहिए?

देखिए आपको गोल्ड लोन तब लेना चाहिए, जब किसी प्रकार की जरूरत के लिए लिए आपको पैसों की रिक्वायरमेंट है।

कितना लोन हमें गोल्ड लोन पर मिल जाता है?

अगर आप इस Gold Loan Calculator के साथ कैलकुलेट करते हैं, तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। सभी बैंक की वेबसाइट पर आपको ये कैलकुलेट करने को मिल जाता है।

क्या गोल्ड लोन लेने से पहले कुछ चीज ध्यान रखनी होगी?

जी हां, जब आप गोल्ड लोन लेंगे, तो ऐसे में कुछ चीज आपको ध्यान रखनी होगी। सबसे पहले तो आवेदक की उम्र 18 साल 75 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा सोने की शुद्धता 18 कैरेट तक होनी चाहिए।

सलाह 

5 ग्राम सोने पर कितना लोन मिलता है के बारे में इस आर्टिकल में आपको जानकारी दी गई, जिसमें आपको बताया गया कि, अगर सोने पर आप लोन लेना चाहते हैं, तो कैसे आपको यह लोन मिलता है और कौन-कौन से बैंक आपको यह लोन ऑफर करते हैं। 

हमें उम्मीद है कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार की टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहे।