BA की मार्कशीट पर कितना लोन मिल सकता है? क्या क्या चाहिए 

Rate this post

Last Updated on 24 August 2024 by Abhishek Gupta

BA की मार्कशीट पर कितना लोन मिल सकता है? आप अगर जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको Ba Ki Marksheet Par Kitna Loan Mil Sakta Hai के बारे में बताया जाएगा।

क्या आप बीए कर चुके हैं और आप हायर एजुकेशन प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। 

जी हां, बहुत लोगों को हायर एजुकेशन प्राप्त करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसके लिए सबसे मुख्य दिक्कत होती है पैसों की। 

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि, अगर आप graduation प्राप्त कर चुके हैं और फिर हायर एजुकेशन का प्राप्त करना चाहते हैं, तो अब आपको इसके के लिए लोन मिल जाएगा, तो कैसे आपको लोन मिलेगा। 

इसी के बारे में यह आर्टिकल based है। इसके लिए इस आर्टिकल को आपको लास्ट तक पढ़ना होगा।

ये पढ़ें –

> 50000 की सैलरी पर कितना लोन मिल सकता है

> 10 हजार की सैलरी पर लोन कितना मिलेगा 

Page Contents show

ग्रेजुएशन की मार्कशीट पर कितना लोन और कैसे लोन मिल सकता है?

BA की मार्कशीट पर कितना लोन मिल सकता है

यहां पर हम इस प्रकार का लोन क्या होता है, यह लोन कौन से बैंक देते हैं, क्या इसके लिए योग्यता होती है, कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए होते हैं, बताया जाएगा। चलिए अब शुरू करते हैं।

मार्कशीट लोन क्या होता है? 

जिस टॉपिक की हम यहां पर बात कर रहे हैं, वह मार्कशीट लोन के अंतर्गत आता है। इस एजुकेशन लोन को स्टूडेंट लोन भी कहा जाता है। यह लोन कब मिलता है, जब कोई स्टूडेंट हायर एजुकेशन लेना चाहता है। 

अब जैसा कि भारत में हायर एजुकेशन की फीस इतनी अधिक है कि, बहुत लोग इसे afford नहीं कर पाते हैं। ऐसे में मार्कशीट लोन की सुविधा दे दी जाती है। 

इस प्रकार के लोन को लेकर भारत के बड़े-बड़े educational institutions, यूनिवर्सिटीज इत्यादि में पढ़ा जा सकता है। 

यह किसी नेशनल के अतिरिक्त ट्रस्टेड प्राइवेट बैंक से भी लिया जा सकता है। इसके लिए स्टूडेंट को एजुकेशनल अचीवमेंट की जरूरत होती है। इस लोन को loan against marksheet भी कहा जाता है।

ba की मार्कशीट पर लोन क्या है? 

अब हम बात करें कि बीए की मार्कशीट पर लोन किसे कहेंगे, तो ऐसा लोन जिसमें आपको बीए के मार्कशीट को कॉलेटरल के तौर पर बैंक में जमा करना होता है और फिर आपको लोन मिलता है। इसी प्रकार के लोन को ba की मार्कशीट पर लोन कहा जाता है।

लोगों के मन में है यह गलत धारणा

बहुत लोग यह सोचते हैं कि, जब कोई मार्कशीट लोन लेता है, तो ऐसे भी बैंक मार्कशीट अपने पास रख लेता है सिक्योरिटी के तौर पर। 

लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मार्कशीट को कभी भी सिक्योरिटी के तौर पर बैंक नहीं लेते हैं। आपको सिंपली इसके लिए मार्कशीट की फोटो कॉपी के अलावा अन्य डॉक्यूमेंट को जमा करना होता है और आपको वहां पर प्रूफ आफ ऐडमिशन की जरूरत भी होती है।

बीए की मार्कशीट पर लोन लेने के लिए क्या है क्राइटेरिया? 

अब हम आपको बताएंगे कि, अगर आप बीए प्राप्त कर चुके हैं और आप बीए की मार्कशीट पर लोन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास क्या क्राइटेरिया होना चाहिए, यह नीचे बताया गया है। 

  • आवेदक भारतीय नागरिक हो। 
  •  आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक हो। 
  • आवेदक के पास हाई स्कूल, इंटर और ग्रेजुएशन की मार्कशीट हो। 
  • आवेदक के पास अन्य तरह का लोन ना हो। 
  • आवेदक का क्रेडिट स्कोर अच्छा हो। 
  • आवेदक जिस बैंक से लोन प्राप्त करना चाहता है, उस बैंक में आवेदन का खाता हो। 
  • आवेदक ने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री प्राप्त की हो। 

ये भी पढ़ें –

> क्या 2 बीघा जमीन पर लोन मिल सकेगा

> 1 बीघा ज़मीन पर लोन लेने के लिए कौन से documents चाहिए 

किन डॉक्यूमेंट के साथ बीए की डिग्री पर लोन मिलेगा? 

वैसे तो जैसा कि, आपको हेडिंग से ही समझ आ रहा होगा, आपको यहां पर बीए की मार्कशीट की आवश्यकता होगी, तब जाकर आप लोन ले पाएंगे। 

लेकिन अन्य डॉक्यूमेंट की requirement भी आपको होगी। इसके बारे में नीचे बताया गया है।

  • बीए मार्कशीट 
  • आईडी प्रूफ: पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड 
  • इनकम प्रूफ: सैलरी स्लिप, बैक स्टेटमेंट 
  • एड्रेस प्रूफ: पासपोर्ट, यूटिलिटी बिल 

नोट: ऊपर आपको बीए की मार्कशीट पर लोन लेने के लिए कुछ इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट के बारे में बताया। हो सकता है कि, जिस बैंक से आप लोन ले रहे हो, वहां पर आपको कुछ अन्य डॉक्यूमेंट की भी requirement हो, तो आप इस मामले में बैंक से जरूर पूछ ले।

Ba की मार्कशीट पर लोन कैसे लिया जाता है? 

अब हम आपको बताएंगे कि, आप अगर बीए की मार्कशीट पर लोन लेना चाहते हैं, तो कैसे आपको इस प्रकार का लोन मिलेगा। इसके लिए आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके मिल जाते हैं। दोनों के बारे में नीचे बताया गया है।

मार्कशीट लोन के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

आप अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर ऑफलाइन भी मार्कशीट लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको जिस बैंक से आप लोन लेना चाहते हैं, उस बैंक की नजदीकी शाखा में आपको जाना होगा।

फिर आपको वहां पर कुछ जानकारियां जैसे लोन की योग्यता, प्रोसेसिंग फीस, अवधि, ब्याज दर इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त करनी होगी और फिर आपको एप्लीकेशन फॉर्म वहां पर प्राप्त हो जाता है।

उस फार्म में आपको सभी जानकारियां सही-सही भरनी होती है और फिर आपको आवश्यक दस्तावेजों को उसके साथ अटैच कर बैंक की शाखा में जमा कर देना होगा। जब आपका लोन अप्रूव हो जाएगा, तो फिर इसके बाद आपके खाते में धनराशि जमा कर दी जाती है 

मार्कशीट लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आपको मार्कशीट लोन लेने के लिए दूसरा तरीका भी मिल जाता है, जो की ऑनलाइन तरीका रहने वाला है। इसके लिए आपको जिस बैंक से आप लोन लेने जा रहे हैं, उस बैंक की ऑफिशल वेबसाइट पर आपको जाना है। 

बैंक की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको वहां पर marksheet का एक ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद मार्कशीट ऑनलाइन अप्लाई फॉर्म का ऑप्शन आपको मिल जाएगा। 

इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसमें आपको कुछ जानकारियां भरनी होती है और फिर जो भी डॉक्यूमेंट आपसे मांगे जा रहे हैं, उन डॉक्यूमेंट को आपको यहां पर अपलोड कर देना होगा।

फिर आपको इस आवेदन को पूरा कर लेना होगा। इसके बाद वहां बैंक आपके फॉर्म का रिव्यू करते हैं और फिर आपको लोन मिलता है।

कौन-कौन से बैंक मार्कशीट लोन ऑफर करते हैं? 

अब हम लिस्ट के साथ जानते हैं कि, ऐसे कौन-कौन से बैंक है, जो बैंक आपको मार्कशीट पर लोन देते हैं, इसकी लिस्ट नीचे दी गई है। 

  • एक्सिस बैंक 
  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 
  • एचडीएफसी बैंक 
  • केनरा बैंक 
  • यूनियन बैंक 
  • बैंक ऑफ़ बड़ोदा 
  • पंजाब नेशनल बैंक 
  • नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी 
  • यूको बैंक 

कितने ब्याज दर के साथ ba की मार्कशीट पर लोन मिलेगा? 

जब आप किसी भी बैंक से इस प्रकार का लोन लेंगे, तो ऐसे में आपको कुछ इंटरेस्ट रेट के साथ वहां पर लोन मिलता है, तो इसकी लिस्ट भी नीचे दी हुई है। 

बैंकब्याज दर
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 6.85% से शुरू
एचडीएफसी बैंक 9.55% से शुरू
यूको बैंक 7.30% से शुरू
केनरा बैंक 8.75% से शुरू
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 6.80% से शुरू
पंजाब नेशनल बैंक 6.90% से शुरू
एक्सिस बैंक 13.70% से शुरू
बैंक ऑफ़ बड़ौदा 7.60% से शुरू

कितना लोन बीए मार्कशीट पर मिलता है?

अब बात करें कि, जब आप बीए की मार्कशीट पर लोन लेते हैं, तो ऐसे में बैंक के नियम और शर्ते अलग-अलग रहती है। 

अब यहां पर लोन राशि की बात करें, तो इसमें न्यूनतम राशि 8 लाखे रुपए हो सकती है, तो अधिकतम राशि 20 लाख रुपए तक भी हो सकती है।

लोन की राशि इफेक्ट करने वाली कारक कौन से हैं?

नीचे आपको जब आप इस प्रकार का लोन लेते हैं, तो कौन-कौन से ऐसे फैक्टर है, जो लोन की राशि को इफेक्ट करते हैं, के बारे में बताया गया है। 

1. क्रेडिट स्कोर: क्रेडिट स्कोर के बारे में तो आप लोगों को पता ही होगा। अगर किसी का क्रेडिट स्कोर 750 या 700 से अधिक रहता है, तब ऐसे में बैंक आपको ज्यादा लोन ऑफर करते हैं।

2. मार्क्स परसेंटेज: जब आप लोन लेंगे, तो बैंक यह भी देखेगा कि, आपने जब ग्रेजुएशन कंप्लीट की है, तो कितने पर्सेंट मार्क्स आपने प्राप्त किए है। 

3. इंस्टीट्यूशन की रेपुटेशन: अब जहां से अपने बीए किया है, उसइंस्टीट्यूशन की रेपुटेशन क्या है, इस पर भी यह बहुत कुछ डिपेंड करता है।

लोन को जमा करने पर कितना समय मिलता है?

जब आप इस प्रकार का लोन लेते हैं, तो इसमें आपको लगभग 5 वर्ष से 15 वर्ष तक के समय के लिए लोन दिया जाता है।

क्या फायदा होते हैं जब बीए की मार्कशीट पर लोन मिलता है? 

अब हम बात करेंगे कि, जब आप बीए मार्कशीट पर लोन लेते हैं, तो इसमें आपको क्या-क्या फायदे देखने को मिल जाते हैं।

सबसे पहले तो इसमें आपको किसी प्रकार की सिक्योरिटी को जमा करने की रिक्वायरमेंट नहीं होती है। सिर्फ आपको बीए मार्कशीट को जमा करना होता है वह भी इसकी फोटो कॉपी को।

इसके अलावा इस प्रकार के लोन में आपको बहुत ही कम ब्याज दर देखने को मिलती है और सबसे सुरक्षित लोन यह है। इस प्रकार के लोन में आपको बहुत जल्दी लोन भी मिल जाता है। 

Also Read-

> सिविल कौन से एप से देखें 

> IDFC bank se Loan kaise le

> पुरानी गाड़ी लेनी है, लोन कैसे पाएं

> किसान केसीसी लोन कैसे ले सकते हैं 

FAQ: ba की मार्कशीट पर कितना लोन मिल सकता है से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

कितना लोन हमें मार्कशीट पर मिलेगा?

यह तो डिपेंड करता है कि, आपका क्रेडिट स्कोर क्या है, आपने कितने परसेंट मार्क्स अर्जित किए हैं आदि। हालांकि इसमें आपको अधिकतम 20 लाख रुपए तक का लोन मिल जाएगा।

डिग्री पर कितना लोन मिलता है?

बात करें कि, अगर आप डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं और उसके लिए आपको लोन चाहिए, तो इसमें आपको 10 लाख रुपए तक का अधिकतम लोन मिल जाएगा।

बीए मार्कशीट पर लोन लेने के लिए क्या डॉक्यूमेंट लगते हैं?

इसके लिए आपको अपने एजूकेशनल डॉक्यूमेंट की रिक्वायरमेंट होती है। आपको इसके अलावा पता प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र इत्यादि की रिक्वायरमेंट भी होती है। 

सलाह

ba की मार्कशीट पर कितना लोन मिल सकता है के बारे में इस आर्टिकल में आपको जानकारी दी गई। इसमें आपको बताया गया कि, बीए की मार्कशीट पर अगर आप लोन लेना चाहते हैं, तो कैसे आप यह लोन प्राप्त कर सकते हैं और कौन-कौन से बैंक आपको यह लोन देते हैं।

हमें उम्मीद है कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो इसी प्रकार के टिप्स और ट्रिक के लिए हमारे साथ बने रहे।